जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आप लेकर आओगे तो हम रख लेंगे…’, कांग्रेस के बाद अखिलेश ने दिया आकाश आनंद को बड़ा ऑफर! मायावती के फैसले पर क्या कहा?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया था कि क्या वे आकाश आनंद को सपा में शामिल करेंगे? इस पर सपा सांसद ने चौंकाने वाला जवाब दिया.

Author
10 Sep 2026
( Updated: 10 Sep 2026
05:46 PM )
‘आप लेकर आओगे तो हम रख लेंगे…’, कांग्रेस के बाद अखिलेश ने दिया आकाश आनंद को बड़ा ऑफर! मायावती के फैसले पर क्या कहा?
Image Source- IANS
Advertisement

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद सवाल उठने लगे कि आकाश अब क्या करेंगे, क्या वे राजनीति छोड़ देंगे या फिर अपनी पार्टी बनाएंगे? या फिर किसी पार्टी में शामिल हो जाएंगे. 

इन सवालों पर आकाश ने तो अभी तक प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रखा है, लेकिन अन्य राजनीतिक दलों ने उन्होंने ऑफर जरूर दिया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 

‘अगर तुम (पत्रकार) आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे. इनकी इच्छा है लेकर आएं, हम ले लेंगे फिर.’ 

आकाश पर अखिलेश यादव का पूरा बयान

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया था कि क्या वे आकाश आनंद को सपा में शामिल करेंगे? इस पर अखिलेश ने जवाब दिया, ‘वो BSP का अपना फैसला है इसमें दूसरा दल कुछ नहीं कह सकता.’ इस पर रिपोर्टर ने फिर पूछा, ‘आकाश सपा में आना चाहेंगे तो क्या आप उन्हें पार्टी में ले लेंगे?’ इस पर सपा सांसद ने हंसते हुए जवाब दिया, अगर तुम लेकर आओगे तो ले लेंगे. सबके सामने कह दिया. इनकी (पत्रकार) इच्छा है तो ये लेकर आएं, बात खत्म हो गई.’

Advertisement

कांग्रेस ने भी किया था ऑफर

इससे पहले कांग्रेस ने भी आकाश आनंद को अपने साथ आने का ऑफर दिया था. पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज ने कहा कि आकाश आनंद को कांग्रेस ज्वाइन करना चाहिए. हालांकि उदित राज के स्टेटमेंट पर पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी आकाश आनंद को साथ लाने से इंकार नहीं किया है.
इनडायरेक्ट तरीके से ही सही आकाश आनंद पर दूसरे दल दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हालांकि गेंद अभी आकाश के पाले में है कि वो क्या करेंगे, लेकिन ये बात तो तय हो गई कि मायावती भले ही अपने भतीजे को अपरिपक्व मानती हों लेकिन अन्य दल उनमें UP का प्रवाभशाली दलित चेहरा तलाश रहे हैं. 

Advertisement

ससुर ने लिया संन्यास, आकाश पर बुआ ने गिराई गाज

BSP एक के बाद एक कई घटनाक्रमों को लेकर चर्चा में है. कुछ समय पहले मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और BSP के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाला था. इसके बाद उन्होंने अब राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. मायावती ने ही उन्हें राजनीति से संन्यास लेने के लिए कहा था. हालांकि अब मायावती ने इसे देर से उठाया गया कदम बताया. 

यह भी पढ़ें- BSP में सुनामी...मायावती की वॉर्निंग के बाद अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास, आकाश आनंद भी पार्टी से बाहर

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के ऐलान के बाद मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया. उन्होंने आकाश की राजनीतिक सोच और वफादारी पर सवाल उठाए. उन्होंने आकाश आनंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'आकाश आनंद को पार्टी और मूवमेंट के वास्तविक हित और इससे जुड़े अपने करियर की परवाह कम, जबकि रिश्ते-नातों आदि का मोह ज्यादा. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आकाश आनंद डबल माइंड होकर फिर बीएसपी पार्टी और मूवमेंट का भला कैसे कर सकते हैं?' 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें