×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन... सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, एक आरोपी अब भी फरार

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन... सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, एक आरोपी अब भी फरार
Image Source: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा से लेकर विभिन्न सार्वजनिक मंचों तक कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खासतौर पर यदि किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाकर कोई घटना की जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यही वजह है कि पुलिस भी स्वतंत्र रूप से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या चौहान मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया है. 

दरअसल, जिले के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार, 28 मई की शाम सूर्या के कुछ मुस्लिम दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे फोन कर क्षेत्र स्थित चौधरी स्कूल के पास एक गली में मिलने के लिए बुलाया. आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उससे पूछा गया कि क्या उसने कभी बकरे की कुर्बानी देखी है. इसके बाद आरोपियों ने सूर्या पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लग गई थी और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

फ़रार होने वाला था असद 

ले के डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की तलाश लगातार की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को देर रात सूचना मिली कि असद खोड़ा क्षेत्र में अपने एक दोस्त से पैसे लेने आने वाला है. पुलिस का कहना है कि वह रकम हासिल करने के बाद इलाके से फरार होने की तैयारी में था. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर निगरानी बढ़ाते हुए रणनीतिक घेराबंदी कर दी. कुछ समय बाद असद एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में असद घायल हो गया. पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस कार्रवाई में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ, जिसका इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

Advertisement

एक अन्य आरोपी मौके से फरार 

पुलिस कार्रवाई के बाद मौके से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल आरोपी असद ने वहां पहुंचने के लिए किया था. इसके अलावा उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है. पुलिस का दावा है कि इसी हथियार से उसने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. वहीं, घटना के समय असद के साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है.

मां ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग 

सूर्या चौहान की मां सरोज ने आरोपी असद और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि आरोपियों की संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि उन्हें असद की मौत की पुष्टि के लिए उसकी लाश की फोटो दिखाई जाए. 

घटना का CCTV आया था सामने

Advertisement

सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी जांच के दौरान सामने आया था. वीडियो में कुछ युवक सूर्या पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आए थे. इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, असद को इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. मुठभेड़ के बाद असद की मौत हो चुकी है, जबकि अब जांच एजेंसियां मामले में फरार बचे अंतिम आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद का अंत हो चुका है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस अब आखिरी फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि पीड़ित परिवार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें