×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पिता दिहाड़ी मजदूर और बेटी बन गई 20 करोड़ की मालकिन! जालसाजी और फर्जीवाड़े की ये कहानी दंग कर देगी

उन्नाव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां हां तिरपाल डालकर रहने वाले एक श्रमिक की बेटी के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार किया गया.

Author
27 Jun 2026
( Updated: 27 Jun 2026
05:04 PM )
पिता दिहाड़ी मजदूर और बेटी बन गई 20 करोड़ की मालकिन! जालसाजी और फर्जीवाड़े की ये कहानी दंग कर देगी
Image Source- NMF Reporter/Screengrab
Advertisement

एक कच्चा-पक्का मकान, छत के नाम पर तिरपाल और दिहाड़ी मजदूरी से दो जून की रोटी जुटाने वाला एक परिवार, एक दिन भी काम नहीं मिला तो रोटी का संकट आन पड़ता है, लेकिन अचानक से पता चलता है कि इस गरीब परिवार की बेटी के नाम मेट्रो सिटीज में एक कंपनी है, जिसका टर्नओवर एक दो नहीं बल्कि पूर 20 करोड़ से ज्यादा का है. जी हां ये खबर न केवल चौंकाती है बल्कि बड़े और नए फर्जीवाड़े के खेल को भी उजागर करती है. 

ये मामला UP के उन्नाव का है. जहां तिरपाल डालकर रहने वाले एक श्रमिक की बेटी के नाम पर कथित तौर पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार किया गया. परिवार को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें आयकर विभाग का नोटिस मिला. मजदूर अजय शंकर की बेटी रश्मि को इनकम टैक्स विभाग ने 20.98 करोड़ रुपये की कथित आय और व्यावसायिक लेनदेन के संबंध में समन भेजा. 

कागजों में हेरफेर कर बनाई गई फर्जी कंपनी

उन्नाव के गिरिजाबाग मोहल्ले के रहने वाले अजय शंकर श्रमिक हैं और मजदूरी कर परिवार चलाते हैं. अजय की बेटी रश्मि कॉलेज में BA कर रही है. रश्मि ने बताया कि आयकर विभाग ने उसके खिलाफ आयकर अधिनियम की धारा 131 (1ए) के तहत एक समन जारी किया था, जिसमें पांच मई तक जवाब मांगा गया था. 

Advertisement

जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि 'आरएस एंटरप्राइजेज' नाम की एक कंपनी कथित तौर पर उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में काम कर रही थी. जनवरी 2025 में फर्म को शुरू की गई और मई 2025 में इसे बंद कर दिया गया. 

यह भी पढे़ं- ‘भगवान को भी…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर खौल उठा ‘शक्तिमान’ का ख़ून, कहा कुछ ऐसा दंग रह गए सब

रश्मि को इसके बारे में तब पता चला जब आयकर विभाग का नोटिस परिजनों को मिला. ये नोटिस आयकर विभाग की ओर से चंडीगढ़ से आयकर अधिनियम की धारा 131(A) के तहत समन जारी किया गया. नोटिस मिलने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. 

Advertisement

पीड़ित रश्मि ने क्या कहा? 

पीड़िता रश्मि का कहना है कि उनका इस फर्म या किसी भी कारोबार से कोई संबंध नहीं है. पीड़िता ने उन्नाव पुलिस और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाए गई. पीड़ित छात्रा ने SP ऑफिस पहुंचकर धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज करवाई है. छात्रा ने इस मामले में पुलिस और साइबर पुलिस दोनों से शिकायत दर्ज करवाकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें