जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘भगवान को भी…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर खौल उठा ‘शक्तिमान’ का ख़ून, कहा कुछ ऐसा दंग रह गए सब

राम मंदिर में हुआ चढ़ाना चोरी का मामला इन दिनों गर्माया हुआ है, हर कोई इस मामले को लेकर अपनी प्रतिकिया दे रहा है. अब शक्तिमान मुकेश खन्ना का भी ख़ून खौल उठा है. मुकेश खन्ना ने कहा है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोर, डाकू या किसी बेइमान से भी ऊपर है. एक्टर ने अपील करते हुए कहा है कि भक्तों को मंदिर में चढ़ाना देना ही बंद कर देना चाहिए.

‘भगवान को भी…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर खौल उठा ‘शक्तिमान’ का ख़ून, कहा कुछ ऐसा दंग रह गए सब
Image Credits: iammukeshkhanna/Instagram/IANS/ShriRamTeerthKshetra
Advertisement

बॉलीवुड में भीष्म पितामह और शक्तिमान बनकर घर-घर में फेमस हुए मुकेश खन्ना अक्सर ही देश और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते ही रहते हैं. अब एक्टर ने राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के मुकेश खन्ना

राम मंदिर में हुआ चढ़ाना चोरी का मामला इन दिनों गर्माया हुआ है, हर कोई इस मामले को लेकर अपनी प्रतिकिया दे रहा है. अब शक्तिमान मुकेश खन्ना का भी ख़ून खौल उठा है. मुकेश खन्ना ने कहा है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोर, डाकू या किसी बेइमान से भी ऊपर है. एक्टर ने अपील करते हुए कहा है कि भक्तों को मंदिर में चढ़ाना देना ही बंद कर देना चाहिए.

Advertisement

'ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं'

मुकेश खन्ना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या आप जानते हैं, मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता. बीच में कहीं खो जाता है. लूट मची पड़ी है. कहावत है ना, लूट सके तो लूट. और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं. मैंने एक बार कहा था- भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश है महान. लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर, डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं. क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं. ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं.”

एक्टर ने आगे लिखा, “मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि ना रहेगा बांस,ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला. सो चढ़ावा चढ़ाना बंद कीजिए. खास तौर पर पैसों और गहनों का. भगवान खुश होंगे.”

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

Advertisement

बता दें कि 7 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था, योगी सरकार के आदेश पर चढ़ावा चोरी की जाँच के लिए SIT बनी थी, शुरुआती ज़ांच में दान, चढ़ावे और प्रबंधन से जुड़े मामले में चूक के संकेत मिले थे. SIT की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेजा, जिसके बाद पूरे मामले में गंभीर रुप में लिया था. 

चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों की मानें तो मंदिर प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है. 

मामला बढ़ा, जांच पर टिकी निगाहें

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. SIT की जांच आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. इस केस ने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा बढ़ा दी है, और लोग अब पूरी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें