मुरादाबाद में दिखा CM योगी का वात्सल्य; जिस बच्ची का कराया था एडमिशन, उसी के नन्हे हाथों से कराया 'श्री राम वाटिका' का लोकार्पण
Shri Ram Vatika: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण किया, तो सबसे खास और भावुक पल 'श्री राम वाटिका' के उद्घाटन का रहा. इस भव्य वाटिका का लोकार्पण किसी राजनेता या अधिकारी ने नहीं, बल्कि वहां मौजूद दो नन्ही बच्चियों वांची और आची ने मुख्यमंत्री के सानिध्य में किया.
Follow Us:
Shri Ram Vatika Inauguration: विकास और विरासत के संगम के बीच मुरादाबाद में एक भावुक नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण किया, तो सबसे खास और भावुक पल 'श्री राम वाटिका' के उद्घाटन का रहा. इस भव्य वाटिका का लोकार्पण किसी राजनेता या अधिकारी ने नहीं, बल्कि वहां मौजूद दो नन्ही बच्चियों वांची और आची ने मुख्यमंत्री के सानिध्य में किया.
मुख्यमंत्री और नन्ही बच्चियों का पुराना है स्नेह का नाता
मुख्यमंत्री के साथ फीता काटने वाली छह वर्षीय वांची और उसकी छोटी बहन आची का सीएम योगी से यह स्नेहिल जुड़ाव नया नहीं है. दरअसल, इसके पीछे एक बेहद भावुक कहानी है. मुरादाबाद के रहने वाले इन बच्चियों के पिता अमित कुमार अपनी बेटी वांची के स्कूल एडमिशन को लेकर तीन महीने से परेशान चल रहे थे. इसके बाद, जून 2025 में उन्होंने ‘जनता दर्शन’ में बेटी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी गुहार लगाई थी.
#WATCH | Moradabad: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, along with two young girls, inaugurated 'Shri Ram Vatika' in Moradabad today
One of the girls had met the Chief Minister during a Janata Darshan (public grievance redressal) programme a few months ago, seeking admission to a… pic.twitter.com/Laf11SP3ca— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026Advertisement
महज तीन घंटे में दूर की थी पिता की परेशानी
बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी फरियाद सुनी थी, बल्कि महज तीन घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान भी कर दिया था. सीएम के त्वरित निर्देश पर आरटीई के तहत उसी दिन सोमवार दोपहर को वांची का एडमिशन मुरादाबाद के प्रतिष्ठित 'सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल' में हो गया था.
सुरक्षा घेरे के बीच बेटियों को दिया सम्मान
श्री राम वाटिका के लोकार्पण के दौरान जब मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा, तो उनसे मिलने यह दोनों बच्चियों भी पहुंची थी. एक पल की भी देरी किए बिना, मुख्यमंत्री ने पूरे वात्सल्य के साथ उन दोनों बहनों को अपने पास बुलाया और उन्हीं नन्हे हाथों से इस भव्य श्री राम वाटिका का फीता कटवाकर इसे जनता को समर्पित कर दिया. बच्चियों के चेहरों की मुस्कान और इस अनूठे पल ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया.
भविष्य की पीढ़ी के प्रति मुख्यमंत्री की गहरी सोच का प्रतीक
यह घटना केवल एक प्रशासनिक या राजनीतिक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले भविष्य और विशेषकर बेटियों के उत्थान के लिए कितनी गहरी और संवेदनशील सोच रखते हैं. जो राम वाटिका भारतीय आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रतीक है, उसका शुभारंभ कल के भविष्य (बेटियों) के हाथों होना, आधी आबादी के प्रति सरकार के सम्मान को सीधे तौर पर जीवंत करता है.
यह भी पढ़ें
दो बच्चियों को इतना बड़ा सम्मान देना यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री की नजर में विकास और विरासत का असली अर्थ हमारी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित, सुसंस्कृत और सशक्त कल सौंपना है. मुरादाबाद के इतिहास में यह लोकार्पण सिर्फ ईंट-पत्थरों के निर्माण के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की इस सहृदयता और बेटियों के प्रति उनके स्नेह के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.