जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नकल माफिया पर CM धामी का बड़ा वार, 100 से ज्यादा आरोपी भेजे गए जेल

देहरादून में नकल माफिया पर बोले हुए CM धामी ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Author
26 Jul 2026
( Updated: 26 Jul 2026
05:57 PM )
नकल माफिया पर CM धामी का बड़ा वार, 100 से ज्यादा आरोपी भेजे गए जेल
Image Credit: IANS
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नकल होती थी, जबकि भाजपा सरकार में नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है और 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

नकल माफिया को CM धामी की चेतावनी

देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास राज्य में कोई मुद्दा नहीं बचा है. उनके समय में नकल होती थी और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी. हमारे समय में जब भी कोई प्रकरण सामने आया, हमने उसे छिपाया नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई की. अभी जो ताजा प्रकरण सामने आया है, उसमें भी कार्रवाई हुई है. हम पहले ही 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेज चुके हैं."

पुष्कर धामी ने कहा, “हमारा एकमात्र संकल्प है कि नकल नहीं होनी चाहिए. इसी के लिए हम सबसे सख्त कानून लाया है और इसका परिणाम आज सबके सामने है."

Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर बोले मुख्यमंत्री  

कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह दिन पूरे देश के लिए गर्व करने का दिन है. हमारे बहादुर सैनिकों ने दुश्मन को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिस पर हमें हमेशा गर्व रहेगा. नई पीढ़ी को भारतीय सेना की वीरता पर हमेशा गर्व होगा. उत्तराखंड सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है.

धामी ने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है. इसके अलावा सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, जमीन खरीद पर स्टांप ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट सहित कई अन्य कदम उठाए गए हैं. हम उन सभी सैनिकों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों का पूरा सम्मान करते हैं.

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

Advertisement

मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को नए भारत की प्रगति का प्रतीक बताया. साथ ही ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, विभिन्न अंतररराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की. साथ ही आगामी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देश के बुनकरों के योगदान की सराहना करते हुए स्वदेशी हथकरघा उत्पादों को अपनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें