जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी से 'हनुमान अंश' की टीम ने की मुलाकात, फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कही खास बात

महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने करीब 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. रिकॉर्ड सफलता के बाद फिल्म की टीम ने मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फिल्म की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की.

CM योगी से 'हनुमान अंश' की टीम ने की मुलाकात, फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कही खास बात
Image Source: UPPRD
Advertisement

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से नया रिकॉर्ड कायम किया है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक करीब 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. कम बजट में इतनी बड़ी कमाई ने इसे हिंदी के साथ-साथ कई रीजनल फिल्मों के बीच भी खास मुकाम दिलाया है. बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब फिल्म की पूरी टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची. इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और मेकर्स ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और फिल्म की सफलता से जुड़ी बातें साझा कीं.

मंगलवार को सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

CM योगी ने देखे फिल्म में नाथ संप्रदाय से जुड़े दृश्य 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है. शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था.

यह भी पढ़े: आंगनबाड़ी समारोह में CM योगी का खास अंदाज, बच्चियों का कराया अन्नप्राशन, कार्यकत्रियों को दी साड़ी

CM योगी ने टीम के प्रयासों को सराहा 

Advertisement

सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं. गौरतलब है कि फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है. कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है.

टैक्स-फ्री हो सकती है फिल्म 

'हनुमान अंश' की टीम की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद फिल्म को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सरकार इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का फैसला ले सकती है. हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

Advertisement

यह भी पढ़े: यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: CM योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी कई फिल्मों को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित कर चुके हैं. फिलहाल 'हनुमान अंश; को उत्तराखंड में टैक्स-फ्री किया जा चुका है. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स और दर्शकों की नजर उत्तर प्रदेश सरकार के अगले फैसले पर टिकी है. अगर यहां भी फिल्म को टैक्स में राहत मिलती है, तो इसका सीधा फायदा इसकी कमाई और दर्शकों की संख्या पर देखने को मिल सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें