जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP के इस मंडल का होगा कायाकल्प... योगी सरकार ने खोला खजाना, 43 सड़कें और 12 पुलों को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल के चार जिलों में 43 सड़कों और 12 लघु पुलों व बॉक्स कलवर्ट के निर्माण को योगी सरकार ने मंजूरी दी है, जिससे ग्रामीण कनेक्टिविटी और किसानों की मंडियों तक पहुंच बेहतर होगी.

UP के इस मंडल का होगा कायाकल्प... योगी सरकार ने खोला खजाना, 43 सड़कें और 12 पुलों को मिली मंजूरी
Image Source: Screenshot
Advertisement

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहके सूबे की योगी सरकार प्रदेश में विकास की परियोजनाओं को लगातार गति दे रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गोंडा, बलरामपुर, बहराइच समेत मंडल के चार जिलों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं को शासन से वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है. इसके तहत 43 सड़कों का कायाकल्प होगा, जबकि 12 लघु पुल और बॉक्स कलवर्ट भी बनाए जाएंगे.

दरअसल, सरकार की इस पहल का सीधा असर ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी पर पड़ने की उम्मीद है. खासकर किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए बेहतर सड़कें मंडियों और आसपास के बाजारों तक पहुंच आसान कर सकती हैं. ऐसे में यह योजना एक तो क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दूसरा यह कि इन परियोजनाओं के ज़रिए जनता के बीच प्रदेश सरकार की पैठ पहले से और भी अधिक मज़बूत होगी. 

13 सड़कों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 5.85 करोड़

Advertisement

शासन से बजट जारी होने के बाद देवीपाटन मंडल में 10.10 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इन पर करीब 5.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेन्द्र सिंह के मुताबिक, विभाग का प्रयास है कि औपचारिकताएं जल्द पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए. सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन पहले के मुकाबले आसान होने की उम्मीद है.

गोंडा में 30 ग्रामीण सड़कों पर काम

गोंडा जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 30 ग्रामीण सड़कों के निर्माण और सुधार की तैयारी शुरू हो गई है. इन परियोजनाओं को पहले ही 57.98 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिल चुकी है. अब शासन ने पहली किस्त के तौर पर 19.47 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. योजना के तहत जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ काम शुरू कराने की तैयारी है. सदर, मनकापुर और गौरा में छह-छह, जबकि कटरा, तरबगंज और करनैलगंज में चार-चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा.

Advertisement

कई संपर्क मार्गों का भी होगा कायाकल्प

स्वीकृत परियोजनाओं में कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी शामिल हैं. करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के दुल्लापुर-डीहा मार्ग पर करीब 342.09 लाख रुपये खर्च होंगे. वहीं तरबगंज के कादीपुर-चंदाकोट मार्ग के लिए 317.04 लाख रुपये की लागत तय की गई है. मनकापुर क्षेत्र में गोपालपुर-छुटकापुरवा से कुलीबनकट संपर्क मार्ग का 1.10 किलोमीटर हिस्सा 67.67 लाख रुपये से बनाया जाएगा. सोठिया से सुमेरपुर संपर्क मार्ग पर 25.19 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा सहजौरा मंगुरा से डोमाकल्पी शुक्लापुरवा-2 संपर्क मार्ग को भी 25.29 लाख रुपये की लागत से सुधारा जाएगा.

किसानों को मंडियों तक पहुंचने में मिलेगी राहत

उतरौला, बलरामपुर, तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों के 10 अन्य संपर्क मार्ग भी इस योजना में शामिल हैं. इनमें उतरौला का हुसैनाबाद रामदीन इंटर कॉलेज से मधुपुर, बलरामपुर का मुड़ाडीह से गुजरपुरवा और तुलसीपुर-जरवा से लोकी खुर्द मार्ग प्रमुख हैं. ग्रामीण सड़कों के बेहतर होने से किसानों को फल, सब्जी और अनाज जैसी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिल सकती है. इससे ग्रामीण कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है.

12 छोटे पुल और कलवर्ट को भी मंजूरी

Advertisement

सड़कों के साथ देवीपाटन मंडल में 12 लघु सेतु और बॉक्स कलवर्ट के निर्माण को भी मंजूरी मिली है. इन परियोजनाओं की कुल लागत 23.88 करोड़ रुपये है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4.77 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं. गोंडा में सबसे ज्यादा पांच पुल बनाए जाएंगे, जिन पर 10.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बहराइच में 10.27 करोड़ रुपये से तीन और बलरामपुर में 4.71 करोड़ रुपये से चार कलवर्ट का निर्माण प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें

बता दें कि अब यह कहा जा सकता है कि इन परियोजनाओं से देवीपाटन मंडल के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है. अब निगाहें इस बात पर हैं कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य कितनी तेजी से शुरू होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें