×
जिस पर देशकरता है भरोसा

छत्तीसगढ़: BMW के सनरूफ पर युवती का डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बीएमडब्ल्यू के सनरूफ पर एक युवती ने डांस करती नज़र आ रही है.

छत्तीसगढ़: BMW के सनरूफ पर युवती का डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन!
Image Credits: Chakarbhatha Police Station
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए चलती बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ पर युवती का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है.

बीएमडब्ल्यू के सनरूफ पर युवती ने किया डांस

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (सीजी10 सीए 3999) में यह घटना हुई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज गति से हाईवे पर दौड़ रही है जबकि कार में मौजूद एक युवती सनरूफ से बाहर निकलकर डांस कर रही है. इस लापरवाही भरी हरकत से न केवल युवती की जान को खतरा था बल्कि अन्य वाहनों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी.

Advertisement

चकरभाठा पुलिस के अनुसार, कार चालक प्रतीक लूथर (36) बिलासपुर का निवासी है. वह अपनी महिला मित्र के साथ रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में कार चला रहा था. इसी दौरान युवती सनरूफ पर बैठकर डांस करती नजर आई. वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिली.

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जब्त की कार 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी चालक की बीएमडब्ल्यू को जब्त कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन, लापरवाही से वाहन चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है. आगे की जांच चल रही है.

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि तेज रफ्तार वाली लग्जरी गाड़ियों में ऐसे स्टंट न सिर्फ कानूनी कार्रवाई का कारण बनते हैं बल्कि दुर्घटना की आशंका को कई गुना बढ़ा देते हैं. सनरूफ से बाहर निकलना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से वीडियो बनाना या डांस करना पूरी तरह अवैध है और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवा कई बार खतरनाक स्टंट करने से भी गुरेज नहीं करते हैं. कई बार देखा जाता है कि लापरवाही के चलते बड़ा हादसा भी हो जाता है. इसके बावजूद युवाओं में वायरल होने की होड़ मची हुई है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें