जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हनुमानगढ़ी विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, बोले- CM योगी के बयान का विरोध नहीं किया

हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर उठे बवाल के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय सीढ़ियों से नहीं, बल्कि परिसर के भीतर की घटना से था.

हनुमानगढ़ी विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, बोले- CM योगी के बयान का विरोध नहीं किया
Image Source: IANS
Advertisement

हनुमानगढ़ी नमाज विवाद को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. उनका आशय केवल इतना था कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई थी, लेकिन यदि उन्होंने उसी समय यह भी जोड़ दिया होता कि परिसर या 52 बीघा क्षेत्र के भीतर घटना हुई थी, तो इतना विवाद नहीं होता.

सीढ़ियों पर नहीं, परिसर के भीतर की थी बात

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मीडिया ने उनसे सवाल पूछा था कि क्या हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी. इस पर उन्होंने तत्काल जवाब दिया, 'नहीं.' उन्होंने कहा कि मुझे अपने जवाब में यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि सीढ़ियों पर नहीं, बल्कि परिसर या 52 बीघा क्षेत्र के भीतर की बात कही जा रही थी. यही बात छूट जाने से पूरे मामले ने विवाद का रूप ले लिया.

सीएम के बयान का विरोध करना मंशा नहीं

Advertisement

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब उनसे हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने का सवाल पूछा गया तो उन्हें गहरा आघात पहुंचा. मैं हनुमान जी का भक्त हूं और अयोध्या से मेरा गहरा जुड़ाव है, इसलिए इस प्रकार का प्रश्न सुनकर स्वाभाविक रूप से भावुक और आक्रोशित हो गए. उनकी मंशा किसी भी स्तर पर मुख्यमंत्री योगी के बयान का विरोध करने की नहीं थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का बयान भी सही है, अयोध्या के संतों का पक्ष भी सही है और उनका बयान भी अपने संदर्भ में सही था. 

ग़लत तरह से पेश किया गया बयान 

उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान को इस तरह प्रस्तुत किया गया मानो वह मुख्यमंत्री की बात काट रहे हों, जबकि ऐसी कोई भावना उनके मन में नहीं थी. रामजन्मभूमि पहले से ही विभिन्न कारणों से चर्चा में रहती है और यदि हनुमानगढ़ी को लेकर भी इसी तरह के विवाद खड़े किए जाएंगे तो इससे अयोध्या की गरिमा प्रभावित होगी. अगर सरयू मैया, हनुमान जी और रामजन्मभूमि को ही चर्चा से हटा दिया जाए तो अयोध्या में बचेगा क्या?

Advertisement

52 बीघा भूमि पर क्या बोले?

हनुमानगढ़ी के निर्माण को लेकर मुस्लिम शासक का उल्लेख किए जाने पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान का केवल आधा हिस्सा सामने लाया गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं हनुमानगढ़ी के अस्तित्व का उल्लेख किया है, इसलिए यह कहना कि इसका निर्माण किसी व्यक्ति विशेष ने कराया, पूरी तरह सही नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि 18वीं शताब्दी में एक मुस्लिम शासक याचक के रूप में हनुमानगढ़ी पहुंचा था और वहां से लाभ मिलने के बाद उसने नागा साधुओं और मुस्लिम पक्ष के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान 52 बीघा भूमि का पट्टा दिया और निर्माण कार्य में सहयोग किया. बाद में इंटरनेट और गूगल पर यह जानकारी इस रूप में प्रसारित हो गई कि हनुमानगढ़ी का निर्माण शुजाउद्दौला ने कराया था, जबकि इसके पीछे का पूरा ऐतिहासिक संदर्भ अलग है.

धार्मिक भावनाएं आहत होने पर मांगी माफी

Advertisement

बृजभूषण सिंह ने कहा कि इतिहास में हनुमानगढ़ी पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन वहां के नागा साधुओं ने हमेशा इसकी रक्षा की और किसी भी आक्रांता को सफल नहीं होने दिया. रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी दोनों ही सनातन आस्था के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं और उनकी रक्षा के लिए संतों ने लंबे समय तक संघर्ष किया. बीजेपी नेता ने कहा कि यदि 17 जुलाई को दिए गए उनके वक्तव्य से किसी की धार्मिक भावना आहत हुई हो तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं. उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और न ही मुख्यमंत्री या संत समाज के विचारों का विरोध करने की थी. 

यह भी पढ़ें

बहरहाल, बृजभूषण शरण सिंह की सफाई और माफी के बाद अब यह देखना होगा कि इस विवाद पर पूरी तरह विराम लगता है या फिर सियासी और धार्मिक बहस आगे भी जारी रहती है. लेकिन यह है कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह का बयान राजनीति को नई दिशा भी दे सकता है. 

(INPUT-IANS) 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें