जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट पर टीमों ने तत्काल सभाला मोर्चा, 30 मिनट में दूर किया जलभराव

नॉएडा में अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई थी.एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में स्थिति पर काबू पाते हुए जमा पानी को निकाल दिया.

Author
12 Aug 2026
( Updated: 12 Aug 2026
11:35 AM )
मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट पर टीमों ने तत्काल सभाला मोर्चा, 30 मिनट में दूर किया जलभराव
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया. अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की. एयरपोर्ट टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की. इसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई. एयरपोर्ट से फ्लाइट्स व यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है.

‘झारखंड के बच्चे छात्र नहीं हैं क्या?’ अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- वहां BJP सरकार होती तो रील बनवाने चले जाते

नोएडा एयरपोर्ट पर 30 मिनट में जलभराव दूर
नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कम समय में अत्यधिक तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया.स्थिति की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया. टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया.

यह भी पढ़ें

30 मिनट में स्थिति पर नियंत्रण 
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और टर्मिनल से पार्किंग क्षेत्र के बीच उनकी आवाजाही निर्बाध बनी रहे, इसके लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं. अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई थी.एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में स्थिति पर काबू पाते हुए जमा पानी को निकाल दिया. एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है  कि मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुविधा और निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें