आसमान से निगरानी, जमीन पर एक्शन...बंगाल के इस्लामपुर में 17 नाबालिग लड़कियों का 'ड्रोन' रेस्क्यू, दबोचे गए दरिंदे
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल कर मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
Follow Us:
बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी की सरकार सामने आने के बाद से कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सख्ती से पेश आ रही है. संगठित अपराध, लूट-वसूली, अवैध घुसपैठ के साथ-साथ अब मानव तस्करी के मुद्दे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल कर ना सिर्फ नाबालिग लड़कियों की तस्करी को नाकाम किया बल्कि तस्करी नेटवर्क का भी भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है.
बंगाल के दिनाजपुर में 17 नागालिग लड़कियों का ड्रोन से 'रेस्क्यू'!
आपको बता दें कि ये ऑपरेशन उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में की गई है. इस दौरान 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित इस्लामपुर पुलिस जिला क्षेत्र में अपनी तरह के पहले ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल किया और मानव तस्करी की एक कथित कोशिश को नाकाम कर दिया. यह पहली बार है जब इस्लामपुर पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ ड्रोन से निगरानी करके एक अनोखी कामयाबी हासिल की है.
जब पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से की तस्करी की वारदात की निगरानी
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि बिहार, असम और गुजरात की कई नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है और उन्हें इस्लामपुर के चंपाबाग इलाके में एक जगह पर छिपाकर रखा गया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया. अभियान में पूरे इलाके की निगरानी के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
मौके पर पुलिस ने भी बोल दिया धावा
पुलिस का दावा है कि ड्रोन को देखते ही कुछ आरोपी भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि, इलाके में पहले से ही गुप्त रूप से तैनात पुलिसकर्मियों ने उनमें से चार को पकड़ लिया. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ऑपरेशन में कुल 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया.
बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित इस्लामपुर पुलिस द्वारा 17 नाबालिग लड़कियों का ड्रोन रेस्क्यू, 4 तस्कर गिरफ्तार, सामने आया वीडियो.#Bengal #Islampur | @SuvenduWB | @WBPolice | @BJP4Bengal pic.twitter.com/uYlXLeZE6O
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) July 5, 2026
एसपी राकेश सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया, "यह पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है. शुरुआती जांच में इस मामले के एक बड़े मानव तस्करी गिरोह से जुड़े होने का पता चला है. बचाई गई लड़कियां बिहार, असम और गुजरात की हैं. मुख्य तस्करी गिरोह के सरगना का पता लगाने के लिए पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. बचाई गई नाबालिगों के लिए काउंसलिंग और जरूरी कानूनी मदद का इंतजाम किया गया है."
मामले की जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें
पुलिस बचाई गई लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करों और उनके गिरोह के बारे में और जानकारी मिल सके. मानव तस्करी गिरोह में शामिल बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है.
This is really a very exciting news that the the govt.of West Bengal in collaboration with state police has done commendable job to prevent human trafficking of teenage girls. Crush such gangs with toughest possible ways and means within state's authority. VandeBharatMataram.