×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों का एंटी टेरर ऑपरेशन, लश्कर के दो आतंकी ढेर, पहलगाम हमले के बाद हिट लिस्ट था नाम

सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

Author
05 Jul 2026
( Updated: 05 Jul 2026
02:47 PM )
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों का एंटी टेरर ऑपरेशन, लश्कर के दो आतंकी ढेर, पहलगाम हमले के बाद हिट लिस्ट था नाम
Image Source- IANS
Advertisement

Anti Terror Operation in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना के ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए हैं. आतंकियों का नाम जाकिर गनई और लतीफ भट्ट है. दोनों को रात में ही ढेर कर दिया गया था. 

बताया जा रहा है सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. 
सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ रात करीब आठ बजे शोपियां के सैदपोरा इलाके में शुरू हुई. 

लश्कर के दो आतंकी ढेर 

Advertisement

बताया जा रहा है जिन दो आतंकियों को मार गिराया गया है. वो लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे. इनमें से एक आतंकी जाकिर अहमद गनी उन 14 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था, जिसका नाम पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था. 

घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को करीब आता देख उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों को ढेर कर दिया गया. 

जानकारी के मुताबिक, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कई टुकड़ियों ने इलाके को घेरा. एहतियातन तौर पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 4 गांव खाली कराए गए हैं. ऑपरेशन के दौरान सेना की खास एंटी टेरेरिज्म यूनिट, 'विक्टर फोर्स' ने मोर्चा संभाला और आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया. इस दौरान पेड़ों के बीच रोशनी का भी इंतजाम किया गया था. 

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का सफाया जारी

Advertisement

अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. दूसरी ओर भारत के अंदर ही खुफिया एजेंसियां ऑपरेशन के जरिए आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को दबोच रही हैं. जम्मू कश्मीर में सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ एक्टिव है ताकि पहाड़ों की तलहटी से लेकर जंगलों तक में छिपे आतंकियों को ढूंढकर निकाला जा सके. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- 17 पाकिस्तानी, 6 भारतीय...भारत के दुश्मनों की एक और लिस्ट जारी, मोदी सरकार ने इन 23 लोगों को घोषित किया आतंकी

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें