×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

''कोई आसमान नहीं टूट जाएगा…'', राम मंदिर चंदा चोरी केस में SC की सख्त टिप्पणी

Ram Mandir Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला. तत्काल सुनवाई की मांग ठुकराई. जानिए कोर्ट ने क्या कहा और क्या है पूरा मामला.

Author
29 Jun 2026
( Updated: 29 Jun 2026
12:45 PM )
''कोई आसमान नहीं टूट जाएगा…'', राम मंदिर चंदा चोरी केस में SC की सख्त टिप्पणी
Image Source: IANS
Advertisement

Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल तुरंत सुनवाई से साफ़ इनकार कर दिया है. सोमवार को इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें दान की रकम में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई की निगरानी में कराने की मांग की गई थी. लेकिन कोर्ट ने इसे तत्काल सुनवाई योग्य मामला नहीं माना और कहा कि इसे बाद में तय समय पर सुना जाएगा..

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “इतनी जल्दी क्या है?”

सुप्रीम कोर्ट के सामने आज जब यह याचिका आई तो जज साहब नाराज हो गए. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में इतनी तत्काल सुनवाई की क्या जरूरत है? क्या बाद में सुनवाई से कोई आसमान टूट जाएगा? कोर्ट ने कहा कि अगर इसे गर्मी की छुट्टियों के बाद सुना जाए तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार ही इस मामले पर आगे विचार किया जाएगा और इसे 12 से 17 जुलाई के बीच सूचीबद्ध किया जाएगा.

Advertisement

UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जुलाई में घटेगा बिल

याचिकाकर्ताओं की मांग: सीबीआई जांच की जरूरत

इस मामले में दो वकीलों ने जनहित याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए दान में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है. याचिका में यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच पर भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि कई अहम सबूतों को ठीक से सुरक्षित नहीं रखा गया है.

पुलिस जांच और अब तक की कार्रवाई

Advertisement

इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस पहले से जांच कर रही है और अब तक करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान कई CCTV फुटेज सामने आए, जिनसे दान पेटी से नकदी चोरी के संकेत मिले. इसके बाद ट्रस्ट की ओर से FIR दर्ज कराई गई और कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

ट्रस्ट और चंपत राय का नाम भी चर्चा में

जांच के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान भी दर्ज किया गया है. वहीं ट्रस्ट के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है. हाल ही में चंपत राय ने ट्रस्ट से इस्तीफा भी दे दिया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

Advertisement

मामला आगे क्या मोड़ ले सकता है

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह मामला तुरंत नहीं सुना जाएगा और तय समय पर ही इसकी सुनवाई होगी. वहीं दूसरी ओर पुलिस की जांच जारी है और कई अहम पहलुओं पर काम किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या इस मामले में किसी बड़ी एजेंसी की एंट्री होती है या नहीं.

 

यह भी पढ़ें

Input- IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें