×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या ममता बनर्जी को सता रहा हार का डर? भवानीपुर में BJP की सभा देख बीच में छोड़ी अपनी रैली, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की रैलियां पास-पास होने से विवाद हो गया. ममता ने बीजेपी पर लाउडस्पीकर से बाधा डालने का आरोप लगाते हुए भाषण बीच में छोड़ा, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी शुरू हो गई.

क्या ममता बनर्जी को सता रहा हार का डर? भवानीपुर में BJP की सभा देख बीच में छोड़ी अपनी रैली, जानें पूरा मामला
Image Source: Mamata Banerjee (File Photo) Via IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. सूबे की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. इस दौरान दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. राज्य में सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम सत्ताधारी टीएमसी के बीच दिखाई दे रही है. नेता एक-दूसरे पर लगातार ज़ुबानी हमले कर रहे हैं. ऐसे में भवानीपुर में अजीब स्थिति देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बीजेपी समर्थकों की संख्या इतनी अधिक थी कि शोर के चलते ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी रैली को प्रभावित करने के लिए बीजेपी ने इतनी करीब अपनी सभा की और लाउडस्पीकर भी उनकी ओर लगा दिए.

गुस्साई ममता ने बीच में छोड़ा अपना भाषण 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर अपने लाउडस्पीकर की आवाज तेज रखी, ताकि उनके संबोधन में बाधा पैदा हो. इस पर नाराज़ होकर उन्होंने अपना भाषण बीच में ही समाप्त कर दिया और वहां मौजूद लोगों से क्षमा मांगते हुए कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं. उनके जाने के बाद माहौल और गरमा गया. टीएमसी के कार्यकर्ता शुभेंदु अधिकारी की सभा की ओर बढ़े और विरोध जताने लगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प की नौबत आ गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को नियंत्रित किया और हालात को संभाल लिया. उस वक्त तक शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे. बाद में उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल में गुंडाराज हावी है और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. बंगाल की राजनीति पर करीब से जानने वालों की माने तो ममता बनर्जी की यह हरकत उनकी हार को लेकर घबराहट को दिखा रहा है.

ममता बनर्जी खो बैठी अपना संतुलन 

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि हार की आशंका से ममता बनर्जी संतुलन खो बैठी हैं. गौरतलब है कि भवानीपुर सीट को टीएमसी का गढ़ माना जाता है, जहां ममता बनर्जी 2011 से अब तक तीन बार जीत हासिल कर चुकी हैं. 29 अप्रैल को इस सीट सहित कुल 142 सीटों पर मतदान होना तय है, जबकि पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

Advertisement

नए थाना प्रभारियों की हुई तैनाती 

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को कालीघाट और अलीपुर थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की है. ये दोनों थाना क्षेत्र चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत आते हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से हो रहा है. पुलिस आयुक्त अजय नंद के आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत किया गया है. जारी आदेश में बताया गया कि विशेष शाखा के इंस्पेक्टर गौतम दास को कालीघाट थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दक्षिण संभाग के इंस्पेक्टर सुब्रत पांडेय को अलीपुर थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, विशेष शाखा के इंस्पेक्टर उत्तम कुमार पाइक को कालीघाट थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल का चुनावी माहौल बेहद गरमाया हुआ है, जहां आरोप-प्रत्यारोप और टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब सभी की नजरें 29 अप्रैल को होने वाले मतदान और 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो राज्य की सियासत की दिशा तय करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें