T20 विश्व कप 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐतिहासिक रोमांच, दो सुपर ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका की 4 रन से जीत

टी20 विश्व कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट के अब तक के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया. दोनों टीमों ने अंत तक हार मानने से इनकार किया और मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंचा.

Author
11 Feb 2026
( Updated: 11 Feb 2026
03:37 PM )
T20 विश्व कप 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐतिहासिक रोमांच, दो सुपर ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका की 4 रन से जीत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. मैच में दोनों ही टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं. दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की. 

दूसरा सुपर ओवर: मिलर-स्टब्स ने पलटा मैच

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए मिलर के 4 गेंद पर 16 और स्टब्स के 2 गेंद पर 7 रन की मदद से 23 रन बनाए थे.

अफगानिस्तान ने शुरुआती 2 गेंदों में रन नहीं बनाए और मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया. आखिरी 4 गेंदों में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे. गुरबाज ने लगातार केशव महाराज को तीन छक्के मारे. एक वाइड गेंद भी आई. आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे. गुरबाज इस गेंद को बाउंड्री के बाहर नहीं भेज सके और आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका ने अंतत: 4 रन से मैच जीत लिया.

पहला सुपर ओवर भी रहा बराबरी पर

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना दिए जिसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ.

मैच का रोमांच: गुरबाज की विस्फोटक पारी बेकार

मैच की बात करें तो 188 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 42 गेंदों पर खेली गई इस पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए. तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे गुरबाज को केशव महाराज ने जॉर्ज लिंडे के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई.

गुरबाज के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला. इब्राहिम जादरान 12, गुलबदीन नायब 0, सेदिकुल्लाह अटल 0, और रसूली 15 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद नबी भी 5 रन बना सके.

अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद पर 3 चौके लगाते हुए 22 रन बनाए. राशिद खान ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए. दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन विनिंग रन लेने की कोशिश में फजलहक फारुखी रन आउट हो गए थे और मैच बराबरी पर छूटा था. अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 पर ऑल आउट हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर के माध्यम से मैच का परिणाम आया.

लुंगी एंगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे.

दक्षिण अफ्रीका की पारी: डिकॉक और रिकल्टन की शानदार साझेदारी

इसके पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंद पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन और रयान रिकल्टन ने 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली थी. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई थी.

यह भी पढ़ें

इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने 20 और मार्को जानसेन ने 16 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 2, फजलहक फारुखी ने 1, और अजमतुल्ला ओमरजाई ने 3 विकेट लिए थे.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पति, तलाक, ससुर, हलाला… आंसुओं में डूबी मुस्लिम बेटी का ये दर्द सुन रूह कांप जाएगी!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें