जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विमेंस एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड 8वें खिताब पर

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Author
12 Sep 2026
( Updated: 12 Sep 2026
05:16 PM )
विमेंस एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड 8वें खिताब पर
Image Credit: X/BCCI Women
Advertisement

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  

क्या कहते हैं दोनों टीम के आंकड़े

हालांकि, भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 25 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, सिर्फ 5 मुकाबलों में ही श्रीलंका को जीत नसीब हो सकी है. हालांकि, एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका, भारतीय टीम को हराकर खिताब जीतने में सफल रहा था. 

Advertisement

भारत की नजर रिकॉर्ड आठवें खिताब पर

भारतीय टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कमाल का रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रनों से हराया था. बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना कमाल की फॉर्म में नजर आई हैं. हालांकि, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रेमा रावत की तिकड़ी असरदार साबित हुई है. वहीं, तेज गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा ने भी बल्लेबाजों को खासा तंग किया है. भारतीय टीम इससे पहले एशिया कप के खिताब को 7 बार अपने नाम कर चुकी है. हरमनप्रीत एंड कंपनी की निगाहें रविवार को आठवीं बार इस ट्रॉफी को जीतने पर होंगी.

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका की हुई फाइनल मे एंट्री 

Advertisement

दूसरी ओर श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है. चमारी अटापट्टू की अगुवाई में टीम अपने खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है. अटापट्टू का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से दमदार रहा है. वहीं, हर्षिता समरविक्रमा भी अच्छी लय में दिखाई दी हैं. गेंदबाजी में चमुदी प्रबोधा लगातार विकेट निकालने में सफल रही हैं.

यह भी पढ़ें

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को टूर्नामेंट में काफी मदद मिली है. इसके साथ ही शुरुाआती ओवरों में तेज गेंदबाज भी छाप छोड़ने में सफल रही हैं. बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. रविवार को दुबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश होने की आशंका न के बराबर है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें