जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान, 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर किया कब्जा.

25 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक: अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अभिषेक ने अपनी तेज बल्लेबाजी का एक और रिकॉर्ड बनाया। टी-20 में 25 गेंदों से कम में अर्धशतक लगाने के मामले में वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं।

Author
14 Sep 2026
( Updated: 14 Sep 2026
03:57 PM )
अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान, 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर किया कब्जा.
Photo: IANS/Kamal Kishore
Advertisement

अफगानिस्तान और भारत का पहला टी- 20 मुकाबला भारत के अरुण जेटली मैदान में खेला गया जहां अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन का लक्ष्य भारत को दिया वही दूसरी बैटिंग करने उतरी भारत ने मात्र 13 ओवर में ही टारगेट को चैस कर लिया और  टी-20 के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज किया. भारत के अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली वही ईशान किशन ने साथ निभाते हुए 33 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली वही संजू सैमसन फिर अपने पहले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए और पवेलियन की तरफ आउट होकर चले गए. वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने काफी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया.
 
अभिषेक शर्मा ने तोड़े यह तीन सबसे बड़े रिकॉर्ड्स 

मैच में अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ एक लंबी पारी खेली और 121 रनों की पार्टनरशिप की. अभिषेक शर्मा ने 3420 गेंदों में 6 हजार रन पूरे किये और टी-20 में दूसरे सबसे तेज 6 हजार रनों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया. जबकि  आंद्रे रसेल ने 3550 गेंदों में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम था. जिन्होंने 4017 गेंदों में 6000 रनों का आंकड़ा पार किया था. भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा सबसे ऊपर है 

1.3386 गेंद - फिन एलन
2.3420 गेंद - अभिषेक शर्मा 
3.3550 गेंद - आंद्रे रसेल 

Advertisement

वर्ष 2026 में अभिषेक शर्मा के सबसे अधिक अर्धशतक

ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो वर्ष 2026 टी-20 में  सिर्फ 2 ही बल्लेबाजों ने 5 से अधिक अर्धशतक जड़ा है. यह कारनामा सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ही किया है. इस साल दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 अर्धशतक जड़ा है.तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान है. जिन्होंने इस वर्ष 2026 में  5 अर्धशतक जड़ा है. 

25 से काम गेंदों पर सबसे जड़ा अर्धशतक अभिषेक के नाम

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने 14 बार किसी पारी में अब तक 50 से ज्यादा रन बनाये है. जिसमें 12 परियों में 25 से काम गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक जड़ा है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 9 बार 25 से काम गेंदों में 50 रनों का आंकड़ा छुआ था.

मैच के बाद दिखा आत्म विश्वास, खास तरह से खेलना चाहते है अभिषेक 

अभिषेक का मानना है कि एक-दो सीरीज में खराब प्रदर्शन होने से टीम का खेलने का तरीका नहीं बदलता. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हमेशा निडर और सकारात्मक क्रिकेट खेलने पर भरोसा करती है, इसलिए कुछ खराब नतीजों के आधार पर उसकी बल्लेबाजी शैली का आकलन नहीं किया जाना चाहिए. मैच के बाद कहा, "एक बार जब आप तय कर लेते हैं, मुझे अभी भी याद है कि दो साल पहले हमने तय किया था कि हम एक खास तरह से खेलना चाहते हैं."उन्होंने आगे कहा, "हम वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल सभी टीमों पर हावी रहना चाहते थे और टीम के लिए, खासकर बल्लेबाजों के लिए चीजें बहुत अच्छी रहीं. मगर मुझे लगता है कि एक या दो सीरीज से हमारी टीम की बैटिंग यूनिट की पहचान तय नहीं होगी, क्योंकि बैटिंग यूनिट के तौर पर हम सब जिस तरह से सोचते हैं, उससे हमेशा टीम को प्राथमिकता मिलती है. इसलिए हम हमेशा ओपनर के तौर पर अच्छी शुरुआत देना चाहते थे, खासकर ऐसी पिचों पर. अगर आप 150-160 रनों का पीछा कर रहे हैं और ओपनर के तौर पर अच्छी शुरुआत देते हैं, तो इससे आप हमेशा जीत की स्थिति में आ जाते हैं."

ग्राउंड फीलिंडिंग में भी अभिषेक ने किया कमाल

Advertisement

यह भी पढ़ें

बल्ले से अहम योगदान देने के साथ-साथ अभिषेक ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्लिप में एक शानदार कैच लपककर रहमानुल्लाह गुरबाज को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। उन्होंने कहा, "मतलब, पहले ही ओवर में कैच लेना, वो भी स्लिप में, आपको थोड़ा और कॉन्फिडेंस देता है. तो आज हमने पारी की शुरुआत इसी तरह की. इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं."बुमराह की गेंदबाजी के दौरान फील्डिंग करने के अनुभव के बारे में बताते हुए अभिषेक ने माना कि स्लिप में खड़े होने या प्रैक्टिस के दौरान भी इस बेहतरीन तेज गेंदबाज का सामना करने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत होती है. "टी20 क्रिकेट में भी ऐसा हो सकता है. मेरा मतलब है कि जब हम नेट्स में भी उनका सामना करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे हम उनके खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के शुरुआती कुछ ओवर खेल रहे हों. इसलिए यह हमेशा बहुत बड़ी बात होती है, स्लिप्स में भी हम उनके लिए हमेशा सतर्क रहते हैं."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें