Ind vs Pak: पहलगाम हमले की गूंज के बीच भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ ने खींचा ध्यान

रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो पूरी टीम का रवैया वैसा ही रहा. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही साथियों और अंपायर से हाथ मिलाया.

Author
16 Feb 2026
( Updated: 16 Feb 2026
12:03 AM )
Ind vs Pak: पहलगाम हमले की गूंज के बीच भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ ने खींचा ध्यान

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की. पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से 'हैंडशेक' नहीं किया. साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है.

जीत के बाद 'नो हैंडशेक'

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. यह हमला पर्यटकों पर किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी.

इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य अभियान चलाया और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया.

इसके बाद भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खेले, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसे लेकर उस वक्त काफी बवाल भी हुआ था.

टॉस के दौरान भी कप्तान सूर्य ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ

रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो पूरी टीम का रवैया वैसा ही रहा. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही साथियों और अंपायर से हाथ मिलाया.

कोलंबो में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें