जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट में गेंदबाजों का कहर, पहले दिन गिरे 18 विकेट

बांग्लादेश को 64 पर समेटने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जब खुद बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो उनकी स्थिति भी वैसी ही थी. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट 165 के स्कोर पर खो दिए हैं. कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ लियोन 10 रन पर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया की बढ़त सिर्फ 101 रन की है. इस बढ़त को और बढ़ाने की जिम्मेदारी दूसरे दिन ग्रीन के कंधों पर होगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 22 और स्टीव स्मिथ ने 42 रन बनाए. छह बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके.

Author
22 Aug 2026
( Updated: 22 Aug 2026
01:48 PM )
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट में गेंदबाजों का कहर, पहले दिन गिरे 18 विकेट
Image Credit: X/@cricketcomau
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शनिवार से साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हुआ दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा. पूरे दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और कुल 18 विकेट गिरे. 

दूसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी का निर्णय लिया था. इस निर्णय मिचेल स्टार्क ने सही साबित कर दिखाया और घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी मात्र 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. 

Advertisement

स्टार्क ने झटके 6 विकेट लिए

स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके अलावा पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया. 

ऑस्ट्रेलिया की पेस तिकड़ी के सामने बांग्लादेश पूरी तरह बिखर गई. स्टार्क ने शीर्ष 5 बल्लेबाज मात्र 15 के स्कोर पर पेवेलियन भेज दिए थे. 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शोरिफुल इस्लाम के 14 रन की बदौलत बांग्लादेश किसी तरह 64 तक पहुंच सकी. शोरिफुल पारी के शीर्ष स्कोरर रहे. 

64 रनों पर सिमटी बांग्लादेश

बांग्लादेश को 64 पर समेटने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जब खुद बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो उनकी स्थिति भी वैसी ही थी. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट 165 के स्कोर पर खो दिए हैं. कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ लियोन 10 रन पर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया की बढ़त सिर्फ 101 रन की है. इस बढ़त को और बढ़ाने की जिम्मेदारी दूसरे दिन ग्रीन के कंधों पर होगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 22 और स्टीव स्मिथ ने 42 रन बनाए. छह बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके.

Advertisement

बांग्लादेश की और से शोरिफुल ने लिए 6 विकेट 

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला सही साबित हुआ है. शोरिफुल ने घातक गेंदबाजी की है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 11 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें