×
जिस पर देशकरता है भरोसा

5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने शुरूआत की बतौर गेंदबाज़ लेकिन बन गए बल्लेबाज़, होने लगी ब्रैडमैन से तुलना

कुछ खिलाड़ी ऐसी भी हुए हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो बतौर गेंदबाज़ की थी लेकिन बाद में वो दिग्गज बल्लेबाज़ बन गए. हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में इस वीडियो में बताने वाले हैं । जिनकी शुरुआत गेंदबाज़ के तौर पर तो हुई थी लेकिन बाद में वो बल्लेबाज़ बन गए । तो चलिए आपको उन पाँचों क्रिकेटर्स के बारे में बता देते हैं।

Author
21 May 2024
( Updated: 05 Dec 2025
01:04 PM )
5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने शुरूआत की बतौर गेंदबाज़ लेकिन बन गए बल्लेबाज़, होने लगी ब्रैडमैन से तुलना
Advertisement
जिस तरह से क्रिकेट के खेल में कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं जानता, ठीक वैसे ही खिलाड़ियों के करियर में भी कब क्या हो जाए, कोई कुछ नहीं जानता। कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने करियर के पीक पर किसी घटना के शिकार हो जाते हैं ।तो कईयों की शुरुआत खराब होती है लेकिन आगे चलकर शानदार प्रदर्शन की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करने लगते हैं ।तो वहीं कई ऐसे भी होते हैं जिनका अचानक फ़ॉर्म ख़राब होता है और फिर वे टीम से ही बाहर नहीं होते बल्कि किसी गुमनामी के अंधेरे में खो भी जाते हैं । उन्हें कोई याद तक नहीं करता है । इन सबके अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसी भी हुए हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो बतौर गेंदबाज़ की थी लेकिन बाद में वो दिग्गज बल्लेबाज़ बन गए। हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में इस वीडियो में बताने वाले हैं । जिनकी शुरुआत गेंदबाज़ के तौर पर तो हुई थी लेकिन बाद में वो बल्लेबाज़ बन गए। तो चलिए आपको उन पाँचों क्रिकेटर्स के बारे में बता देते हैं ।इस लिस्ट में पहला नाम है पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक का ।


पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज़ की हैसियत से की थी ।17 साल की उम्र में जब उन्होंने टेस्ट मैच में डेब्यू किया था तब वो ऑफ स्पिनर टीम में शामिल हुए थे । लेकिन बाद में उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी की स्किल पर काफ़ी मेहनत किया और फिर पाकिस्तान टीम के लिए एक दिग्गज बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने नंबर एक से लेकर दस नंबर तक बल्लेबाज़ी की है। अब दूसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या।


श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर स्पिनर गेंदबाज़ ही की थी ।लेकिन बाद में वो एक हरफ़नमौला बल्लेबाज़ बन गए। और जब भी वो क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज़ी करने जाते थे तो चौके और छक्कों की बरसात हो जाती थी । गेंदबाज़ भी डरते थे कि उन्हें कौन सी जगह गेंद डाली जाए।हालाँकि साल 1989 से लेकर 1995 तक जयसूर्या बल्ले से कुछ ज़्यादा कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन 1996 वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया । वे अब सलामी बल्लेबाज़ बन गए। जयसूर्या ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 42 शतक जमाए और 21 हज़ार से भी ज़्यादा रन बनाए हैं. इनके बाद तीसरे खिलाड़ी का नाम है भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री का ।



Advertisement

रवि शास्त्री की गिनती भारतीय टीम में ऑलराउंडर के तौर पर होती थी। रवि शास्त्री ने भी बतौर गेंदबाज़ ही अपने करियर की शुरुआत की थी । शास्त्री अपने शुरुआती दिनों में नंबर 10 पर बल्लेबाज़ी करते थे । लेकिन बाद में अपनी परफ़ॉर्मेंस से उन्होंने बतौर बल्लेबाज़ स्थापित कर दिया । और फिर वे नंबर दस से ओपनिंग करने लगें । रवि शास्त्री ने अपने करियर में ।


रवि शास्त्री मैच-   80 टेस्ट             150 वनडे

                    151 विकेट           129 विकेट 

                      11 शतक             4 शतक

Advertisement



अब इस लिस्ट में चौथा नाम है कैमरून व्हाइट का ।


कैमरून व्हाइट ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपने करियर की  शुरुआत लेग स्पिनर गेंदबाज़ के तौर पर की थी। लेकिन कुछ समय के बाद उनकी गेंदबाज़ी की धार कम होने लगी और फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ पर फ़ोकस किया । नतीजा ये हुआ कि कैमरून व्हाइट अपने टीम के लिए ऑलराउंडर बनकर उभरे । 

Advertisement


  91 वनडे         47 T-20

  12 विकेट        1 विकेट

   2 शतक          5 अर्धशतक

Advertisement

  11 अर्धशतक


अब इस लिस्ट में 5वें और आख़िरी खिलाड़ी हैं । स्टीव स्मिथ ।


Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी अपनी  शुरुआत स्पिनर गेंदबाज़ के तौर पर की थी । जब स्मिथ ने लेग स्पिनर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेब्यू किया था तो उनकी तुलना शेन वार्न से भी होने लगी थी। लेकिन अब स्टीव स्मिथ की तुलना डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली से होती है ।  शुरुआत में उनकी बल्लेबाजी देखकर किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि यह बल्लेबाज आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया का महान बल्लेबाज बनेगा।और स्मिथ इस समय दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किए जा रहे हैं ।


स्टीव स्मिथ मैच-    टेस्ट मैच               वनडे मैच

                        26 शतक             9 शतक     

Advertisement


तो ये वो पाँच खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत तो एक गेंदबाज़ के तौर पर की थी लेकिन बाद में वे दिग्गज बल्लेबाज़ भी बनकर उभरे। कैसी लगी आपको ये स्टोरी कमेंट करके ज़रूर बताएँ।

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें