Trump Leaked Video: वाशिंगटन में आयोजित एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक से ठीक पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का माइक गलती से ऑन रह गया, जिससे उनकी एक निजी बातचीत रिकॉर्ड हो गई और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वो वायरल हो गया और वो बात पूरी दुनिया ने सुन ली.
-
न्यूज19 Aug, 202505:19 PMट्रंप की 'सीक्रेट टॉक' लीक... मैक्रों के कान में फुसफुसा रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति, लेकिन माइक रह गया ऑन... पूरी दुनिया ने सुन ली वो वाली बात
-
ट्रेंडिंग न्यूज़19 Aug, 202504:30 PMट्रंप से मिलने पहुंचीं मेलोनी ने भारतीय तरीके से किया अभिवादन, लोगों ने कहा- ये है मोदी इफेक्ट, Video Viral
यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौते को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाइट हाउस में मुलाकात की. इसी बीच इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो हाथ जोड़ती नजर आ रही है. अब ये देख लोग इसे मोदी इफेक्ट बता रहे हैं. देखिए वीडियो
-
बिज़नेस19 Aug, 202501:57 PMट्रंप की धमकी को एप्पल ने दिखाया ठेंगा तो हुआ बंपर फायदा, रॉकेट बना भारत से iPhone का निर्यात, 63% की बढ़ोतरी; जल्द चीन छूट जाएगा पीछे
डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकियों और अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों का भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ा. इसके उलट, Apple और Foxconn जैसी कंपनियां भारत में निवेश और उत्पादन तेजी से बढ़ा रही हैं.भारत अब iPhone और दूसरे स्मार्टफोन्स के ग्लोबल उत्पादन और निर्यात का एक अहम केंद्र बन गया है.
-
न्यूज19 Aug, 202512:23 PM'आपने तो वही पुराना सूट पहना है...', टी-शर्ट पर मजाक उड़ाने वाले पत्रकार की जेलेंस्की ने ले ली मौज
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को व्हाइट हाउस में बैठक हुई. इस दौरान यूक्रेन की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर सहमति बनती नजर आई. लेकिन इन सबके बीच जेलेंस्की का ब्लेजर सुर्खियों में रहा. और इस बार जेलेंस्की ने पत्रकार की मौज ले ली है.
-
न्यूज19 Aug, 202511:26 AMखुश हुए डोनाल्ड ट्रंप...यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले- अब पुतिन और जेलेंस्की की मीटिंग जल्द, मैं भी रहूंगा शामिल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ एक बैठक की है. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना से बहुत खुश हैं और जल्द ही जेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात होगी. जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है.
-
Advertisement
-
न्यूज19 Aug, 202511:15 AMभारत की तीन चिंताओं को दूर करने का चीन ने किया वादा, वांग यी के साथ मुलाकात में जयशंकर ने अमेरिका को भी घेरा, PAK को भी दिया संदेश
पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले नई दिल्ली आए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत की तीन प्रमुख चिंताओं को दूर करने का वादा किया है. वहीं वांग यी के साथ बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को भी इशारों ही इशारों में घेरा और चीन के दोस्त पाकिस्तान को भी सख्त संदेश दे दिया.
-
राज्य19 Aug, 202510:47 AMभोपाल में मस्जिद विवाद गहराया, मुस्लिम संगठन ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी, सरकार की दो टूक- लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो मस्जिदों को लेकर हंगामा मचा हुआ है. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई है. बोर्ड का कहना है कि दोनों मस्जिदें उसकी वैध संपत्ति हैं और इसके समर्थन में उसके पास सभी कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं. वहीं प्रशासन का कहना है कि वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी की आपत्तियाँ सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-
न्यूज19 Aug, 202507:47 AMभारत जैसे देश से दुश्मनी नहीं किया करते...ट्रंप का टैरिफ दांव पड़ा उल्टा, अमेरिका को भुगतने होंगे भीषण परिणाम, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
भारत के खिलाफ एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का दांव ट्रंप पर उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने जिस तरीके से भारत के खिलाफ टैरिफ दर बढ़ाए हैं. उससे व्यापार संचालित व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा. क्वाड में भारत की भूमिका और आतंकवाद-रोधी सहयोग उसे अमेरिका के लिए अपरिहार्य बनाता है.
-
न्यूज18 Aug, 202507:25 PMभारत महत्वपूर्ण शक्ति, दिख भी गया... उधर वाशिंगटन में ट्रंप से मिलने पहुंचे जेलेंस्की, इधर पुतिन ने PM मोदी को घुमा दिया फोन, क्या बात हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी दी. पुतिन की ऐसे वक्त में कॉल आई है जब वाशिंगटन में ट्रंप और नाटो देशों के नेताओं के साथ जेलेंस्की की एक बहुप्रतीक्षित बैठक होने वाली है.
-
न्यूज18 Aug, 202506:43 PMविपक्ष भी उतारने जा रहा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? तमिलनाडु के इस दिग्गज सांसद के नाम पर लग सकती है मुहर, जानें कौन हैं?
NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब विपक्षी दल INDIA अलायंस भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. 18 अगस्त को देर शाम एक बैठक के जरिए तमिलनाडु के इस दिग्गज सांसद के नाम पर मुहर लग सकती है.
-
न्यूज18 Aug, 202506:27 PMट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच PM मोदी ने बुलाई अहम बैठक, मीटिंग में 7 केंद्रीय मंत्री समेत आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ होगा देश की अर्थव्यवस्था पर मंथन!
18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने वाली आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सात केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. मौके पर अर्थव्यवस्था की मौजूद स्थिति की समीक्षा के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ पीएम मोदी मंथन करेंगे.
-
न्यूज18 Aug, 202505:50 PMट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग से पहले रूसी हमले से दहला यूक्रेन, बैकफुट पर नहीं जा रहे पुतिन, कर दी अपनी मंशा साफ
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रूस ने यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया है, जिसमें कई नागरिकों के मारे जाने की खबर है. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात की चर्चा चल रही थी. गौरतलब है कि इससे ठीक पहले, 15 अगस्त को ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी, लेकिन उस बातचीत में सीजफायर को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई. इसी के कुछ ही दिनों बाद रूस का यह आक्रमण सामने आया है, जिससे साफ है कि युद्ध अभी थमने वाला नहीं है.
-
न्यूज18 Aug, 202504:04 PMट्रंप को झुकना ही होगा...अमेरिका के खिलाफ स्टैंड लेने का भारत को होगा फायदा, अमेरिकी कंपनी ने दी भारत में निवेश की सलाह
भारत द्वारा अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार करने और स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने का लाभ अब सामने आने लगा है. अमेरिका की एक प्रमुख कंपनी ने भारत में निवेश की सिफारिश की है और कहा है कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डॉलर की वैश्विक स्थिति को अब चुनौती मिल रही है, और भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं वैकल्पिक शक्ति केंद्र के रूप में उभर रही हैं. कंपनी ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के सामने झुकना ही पड़ेगा. फर्म ने आगे कहा कि अगर वैश्विक बाजार परिवेश को देखें तो भारत खरीदारी के लिए अच्छी जगह है, चुकि ट्रंप के फैसले अमेरिका के हित में नहीं है, इसलिए उनका यू-टर्न तय है.