जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हर महीने रिचार्ज से छुट्टी! अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सालभर की सुविधा, जानें Airtel का 365 दिन वाला दमदार और सस्ता प्लान

Cheapest Airtel Yearly Plans: Airtel का नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान आपके काम का हो सकता है. यह प्लान खास उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन कॉलिंग और मैसेज की सुविधा पूरे साल बिना रुकावट चाहते हैं.

हर महीने रिचार्ज से छुट्टी! अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सालभर की सुविधा, जानें Airtel का 365 दिन वाला दमदार और सस्ता प्लान
Image Source: Social Media
Advertisement

Airtel Chepaest Plans: अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं और चाहते हैं कि एक बार पैसे दें और सालभर की छुट्टी मिल जाए, तो Airtel का नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान आपके काम का हो सकता है. यह प्लान खास उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन कॉलिंग और मैसेज की सुविधा पूरे साल बिना रुकावट चाहते हैं.

कितनी है प्लान की कीमत और वैलिडिटी?

इस प्लान की कीमत 2,249 रुपये है और इसमें पूरे 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी मिलती है. इसका सीधा मतलब है कि एक बार रिचार्ज करवाने के बाद आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
जो लोग बार-बार रिमाइंडर लगाकर रिचार्ज करते-करते थक चुके हैं, उनके लिए यह प्लान काफी आरामदायक साबित हो सकता है.

कॉलिंग और SMS की सुविधा

Advertisement

इस प्लान में आपको भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. यानी आप बिना बैलेंस की चिंता किए किसी को भी कॉल कर सकते हैं.
इसके अलावा, पूरे साल के लिए 3,600 फ्री SMS भी मिलते हैं. इससे आपको अलग से मैसेज पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जो लोग OTP, बैंकिंग या जरूरी मैसेज के लिए SMS का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह सुविधा काम की है.

डेटा कितना मिलेगा?

इस प्लान में पूरे साल के लिए कुल 30GB डेटा दिया जाता है. यह डेटा रोजाना वाला नहीं है, बल्कि सालभर के लिए कुल 30GB है. अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, जैसे रोज वीडियो देखना या गेम खेलना, तो यह डेटा कम पड़ सकता है. लेकिन अगर आप फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग, व्हाट्सऐप या हल्के-फुल्के इंटरनेट काम के लिए करते हैं, तो यह आपके लिए ठीक रह सकता है.

Advertisement

Adobe Express Premium का मुफ्त फायदा

इस प्लान के साथ कंपनी 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट बनाते हैं, फोटो एडिट करते हैं या छोटे-मोटे डिजाइनिंग काम करते हैं, तो यह आपके लिए अतिरिक्त फायदा हो सकता है. अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

किसके लिए सही है यह प्लान?

Advertisement

यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सालभर की टेंशन-फ्री वैलिडिटी चाहते हैं. बुजुर्गों, ऑफिस में कॉलिंग ज्यादा करने वालों या सेकेंडरी नंबर रखने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो यह सालभर वाला प्लान आपके लिए आरामदायक और किफायती साबित हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें