अब इंश्योरेंस के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं! WhatsApp पर घर बैठे होगा सारा काम

WhatsApp: अब आपको ब्रांच में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. समय की बचत होगी, पेपरवर्क कम होगा और पूरा काम मोबाइल से हो जाएगा. डिजिटल सुविधा के इस दौर में WhatsApp के जरिए इंश्योरेंस सर्विस लेना आसान, तेज और सुविधाजनक बन गया है.

अब इंश्योरेंस के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं! WhatsApp पर घर बैठे होगा सारा काम
Image Source: Social Media

WhtsApp Insurance Features: अब बीमा (इंश्योरेंस) लेने या उसे रिन्यू कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. अब आप घर बैठे, अपने मोबाइल से ही WhatsApp पर मैसेज करके लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ा लगभग हर काम कर सकते हैं. कुछ ही क्लिक में पॉलिसी खरीदना, प्रीमियम भरना, क्लेम की जानकारी लेना और जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना आसान हो गया है. इससे न तो लंबा पेपरवर्क करना पड़ेगा और न ही अलग-अलग वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा.

WhatsApp से क्या-क्या काम कर सकते हैं?

अब कई बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां अपने ग्राहकों को WhatsApp चैटबॉट के जरिए सुविधा दे रही हैं. इसका मतलब है कि आप सीधे कंपनी के ऑफिशियल नंबर पर “Hi” या कोई मैसेज भेजकर बातचीत शुरू कर सकते हैं.

आप पॉलिसी खरीद सकते हैं, पुरानी पॉलिसी रिन्यू कर सकते हैं, प्रीमियम भर सकते हैं, क्लेम दर्ज कर सकते हैं, क्लेम का स्टेटस देख सकते हैं और जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं.

पेमेंट करने के लिए भी कई विकल्प दिए जाते हैं, जैसे UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड. यानी पूरा काम मोबाइल से ही हो जाता है.

दिल्ली सरकार की नई पहल, शुरू हुई डबल डेकर बस सर्विस, जानें पूरा रूट और किराया

कौन-कौन सी कंपनियां दे रही हैं यह सुविधा?

HDFC Life Insurance
इस कंपनी के WhatsApp चैटबॉट से आप नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, प्रीमियम भर सकते हैं, क्लेम शुरू कर सकते हैं और उसे ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट कर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.
WhatsApp नंबर: +91 8291890569

Axis Max Life Insurance
यहां से आप टर्म प्लान और इन्वेस्टमेंट से जुड़े प्लान खरीद सकते हैं. प्रीमियम जमा कर सकते हैं, क्लेम और एप्लीकेशन ट्रैक कर सकते हैं, टैक्स बेनिफिट की जानकारी ले सकते हैं और नजदीकी ब्रांच भी ढूंढ सकते हैं.
WhatsApp नंबर: +91 7428396005

Life Insurance Corporation of India
यह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. इसके WhatsApp सर्विस से आप प्रीमियम जमा कर सकते हैं, पॉलिसी स्टेटस चेक कर सकते हैं, बोनस डिटेल देख सकते हैं, लोन एलिजिबिलिटी जान सकते हैं और ULIP स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.
WhatsApp नंबर: +91 8976862090

ICICI Prudential Life Insurance
यहां से आप नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, प्रीमियम की जानकारी ले सकते हैं, क्लेम दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं, फंड वैल्यू देख सकते हैं और NRI या ग्रुप पॉलिसी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.
WhatsApp नंबर: +91 9920667766

Bharti AXA Life Insurance
इस कंपनी के जरिए आप प्रीमियम जमा कर सकते हैं, पॉलिसी डिटेल देख सकते हैं, स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं, पर्सनल जानकारी अपडेट कर सकते हैं और यहां तक कि पॉलिसी सरेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं. (ऑफिशियल नंबर के लिए कंपनी की वेबसाइट या कस्टमर केयर से पुष्टि करना बेहतर रहेगा.)

यह सुविधा कहां उपलब्ध है?

WhatsApp के जरिए इंश्योरेंस सर्विस पूरे भारत में उपलब्ध है. हालांकि, हर कंपनी की सर्विस और प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है. कौन-सी सुविधा मिलेगी, यह आपकी पॉलिसी के प्रकार और कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा.
अब ग्राहक सीधे अपनी इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिशियल WhatsApp नंबर पर मैसेज करके खरीद, रिन्यूअल, पेमेंट और क्लेम जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

क्या है इसका सबसे बड़ा फायदा?
सबसे बड़ी बात यह है कि अब आपको ब्रांच में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. समय की बचत होगी, पेपरवर्क कम होगा और पूरा काम मोबाइल से हो जाएगा. डिजिटल सुविधा के इस दौर में WhatsApp के जरिए इंश्योरेंस सर्विस लेना आसान, तेज और सुविधाजनक बन गया है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें