मां स्कंदमाता को देवी दुर्गा के अत्यंत ममतामयी स्वरूपों में गिना जाता है. उनकी गोद में भगवान कार्तिकेय विराजमान रहते हैं. धार्मिक चित्रण में मां को कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है.
-
धर्म ज्ञान15 Oct, 202612:26 PMनवरात्र का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होगी आराधना, संतान सुख और सुख-समृद्धि के लिए भक्त करेंगे पूजा
-
खेल15 Oct, 202612:03 PMIND vs WI: शाई होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे ने बिगाड़ा भारत का खेल, अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाज़ों को ठहराया दोषी, उन्होंने ने कहा, "हां, सब कुछ बॉलिंग से शुरू हुआ. मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन और लेंथ को ठीक से लागू नहीं किया, और आखिर में, जब आप 250 रन का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको एक खास तरीके से खेलना होता है.
-
दुनिया15 Oct, 202611:46 AMनवरात्रि में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश? अमेरिका में 19 साल का युवक गिरफ्तार, घर से राइफल और सैकड़ों कारतूस बरामद
अमेरिका के इलिनॉय में हिंदू धार्मिक स्थल पर हमले की कथित साजिश के मामले में 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को शक है कि वह नवरात्रि के दौरान ऑरोरा में सामूहिक गोलीबारी की योजना बना रहा था.
-
राज्य15 Oct, 202611:32 AMयोगी सरकार में यूपी के बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, 5 नवाचारों ने जीते पुरस्कार
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में मुजफ्फरनगर के अलौकिक सिरस्वाल, औरैया के दिव्यांश कश्यप, फर्रुखाबाद की दक्षिणा सिंह, रामपुर के शुभ अग्रवाल और लखनऊ के अभिनन्जय पाण्डेय शामिल हैं. इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने प्रदेश की स्कूली प्रतिभा और नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है.
-
मनोरंजन15 Oct, 202611:25 AMआमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.
-
Advertisement
-
राज्य15 Oct, 202611:22 AMयोगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव
नगर निगम ने सफाई और राहत कार्यों की निगरानी के लिए दोनों जोन के प्रभावित क्षेत्रों को कुल नौ सेक्टर और 31 सब-सेक्टर में विभाजित किया है. जोन-3 में पांच सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाए गए हैं, जहां 39 बीट कर्मियों सहित करीब 350 कर्मचारी कार्यरत हैं.
-
करियर15 Oct, 202611:04 AMडिजिटल क्रांति में लखनऊ विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: 21,268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
योगी सरकार उच्च शिक्षा को डिजिटल और पेपरलेस व्यवस्था के जरिए सशक्त कर रही है. इस कड़ी में लखनऊ विश्वविद्यालय डिजीलॉकर पर सीधे डिजिटल पहचान पत्र (vCard) उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है.
-
टेक्नोलॉजी15 Oct, 202611:02 AMHaier का बड़ा धमाका! 5 दरवाजों वाला फ्रिज, 3 ड्रम की वॉशिंग मशीन और Mini LED TV लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
Haier Products: कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘Elevate with Haier’ इवेंट में 5 नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पेश किए हैं. इनमें 5-डोर रेफ्रिजरेटर, तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, Mini LED TV सीरीज, Velox स्टोरेज वॉटर हीटर और Halo चिमनी शामिल हैं.
-
न्यूज15 Oct, 202610:52 AMदिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मेट्रो और इंटरनेट बंद करने की क्या थी वजह? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई, बिना शर्त मांगी माफी
दिल्ली में 10 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट और मेट्रो पर लगी पाबंदियों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सफाई दी है. इस मामलें में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की ओर से दाखिल हलफनामे में सरकार ने पाबंदियों के पीछे सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला दिया है.
-
मनोरंजन15 Oct, 202610:29 AMतिलक लगाने पर उड़ा मजाक, अब छलका एकता कपूर का दर्द! ‘हिंदूफोबिया’ पर छिड़ी बहस
Ekta Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री में हिंदू धर्म, धार्मिक प्रतीकों और भारतीय संस्कृति को लेकर अपनी राय रखी. एकता का कहना है कि इंडस्ट्री में आज भी हिंदू धर्म से जुड़ी चीजों को लेकर पूर्वाग्रह देखने को मिलता है. उनके मुताबिक, भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों को पर्दे पर दिखाने के मामले में वैसी सहजता नजर नहीं आती, जैसी दूसरी तरह की कहानियों के लिए दिखाई जाती है.
-
राज्य15 Oct, 202609:37 AMकभी सुनने पड़ते थे ताने, आज 3,000 महिलाओं की बनीं मददगार; जानें कौन हैं अलीगढ़ की आशा कार्यकर्ता राजबाला देवी, जिन्हें मिला राष्ट्रीय सम्मान
नवरात्र में जहां देश देवी के नौ रूपों की आराधना करता है, वहीं अलीगढ़ की आशा कार्यकर्ता राजबाला देवी भी समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं. वर्ष 2006 में काम शुरू करने के दौरान उन्हें ताने और परिवार के कम सहयोग जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज अपनी मेहनत और समर्पण से वह हजारों महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.
-
न्यूज15 Oct, 202609:33 AMआशुतोष रांका - सौरभ दास जेल में, दिपके की बढ़ीं मुश्किलें! अब SC/ST एक्ट में मामला दर्ज
CJP: FIR में अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और स्वतंत्र पत्रकार रोजी व गजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.यह शिकायत दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के एसीपी विवेक भगत की ओर से दर्ज कराई गई है.
-
न्यूज15 Oct, 202608:48 AM'अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?' दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP नेता अभिजीत दिपके को लोगों ने घेरा, लगे 'चोर-चोर' के नारे
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और 'अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?' कहते हुए सवाल उठाए. वीडियो में कुछ लोग 'चोर-चोर' के नारे लगाते भी सुनाई दिए.