जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर विवाद, बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, लिखा-लव जिहाद से सावधान रहें

मध्य प्रदेश के सतना में भी बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू किया है. उन्होंने 'लव जिहाद से सावधान रहें' के पोस्टर लगाए हैं और आयोजकों से कहा है कि वे प्रवेश से पहले प्रतिभागियों के पहचान पत्रों की जांच करें.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
12:27 PM )
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर विवाद, बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, लिखा-लव जिहाद से सावधान रहें
Image Credit: IANS
Advertisement

नवरात्रि के दौरान देश के कई हिस्सों में गरबा आयोजनों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. महाराष्ट्र के नालासोपारा में सामने आए कथित लव जिहाद मामले के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इसे बड़ा रैकेट बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, मध्य प्रदेश के सतना और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बजरंग दल ने गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू कर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चेतावनी दी है.  

नालासोपारा लव जिहाद मामले में दर्ज़ हुई FIR 

महाराष्ट्र के नालासोपारा से सामने आए कथित लव जिहाद मामले को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है और अब एक और नाबालिग लड़की सामने आई है. जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक लड़कियों को निशाना बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया. यह एक बड़ा रैकेट है. हमने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए.

बजरंग दल ने किया गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू

Advertisement

वहीं, मध्य प्रदेश के सतना में भी बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू किया है. उन्होंने 'लव जिहाद से सावधान रहें' के पोस्टर लगाए हैं और आयोजकों से कहा है कि वे प्रवेश से पहले प्रतिभागियों के पहचान पत्रों की जांच करें.

गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित 

आईएएनएस से बातचीत के दौरान बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि देश में चल रही गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वे लोग गरबा पंडालों में गए थे. धर्म के विरोधी लोगों को रोकने के लिए सभी के पहचान पत्र जांचे गए. उन्होंने कहा कि गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. "अगर ये लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं तो इन्हें आने की क्या जरूरत है? हम भी तो इनके कार्यक्रमों में नहीं जाते हैं."

उन्होंने कहा कि अगर कोई गैर-हिंदू व्यक्ति गरबा में दिखाई देगा तो बजरंग दल कार्रवाई करेगा और इसके लिए संबंधित आयोजक जिम्मेदार होंगे.

Advertisement

वाराणसी में भी लगाए गए जगह-जगह पोस्टर 

वहीं, वाराणसी में भी जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें गैर-सनातनी लोगों से गरबा पंडालों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है. आईएएनएस से बातचीत के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवरात्रि में मां का स्मरण और पूजा की जाती है. इस दौरान डांडिया और गरबा का भी आयोजन होता है. उनका कहना है कि कई वर्षों से ऐसे आयोजनों में कुछ गैर-सनातनी लोग शामिल होते हैं और गलत हरकतें करते हैं. ऐसे में बजरंग दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यदि कोई गैर-सनातनी व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल मिलता है तो बजरंग दल उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा. "हम सेवा, संस्कार और सुरक्षा के लिए काम करते हैं. मैं गरबा और डांडिया आयोजकों के साथ-साथ गैर-सनातनी लोगों को भी चेतावनी देना चाहता हूं कि वे इन आयोजनों से दूर रहें."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें