न्यूज
28 Aug, 2026
11:56 AM
कंगना से बैर मिटाना चाहते हैं बाबा रामदेव? राखी पर खास मैसेज के साथ भेजे तोहफे
योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन/गटरछाप' कहने वाले बयान से शुरू हुआ था. एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी. रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे.