जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कंगना से बैर मिटाना चाहते हैं बाबा रामदेव? राखी पर खास मैसेज के साथ भेजे तोहफे

योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन/गटरछाप' कहने वाले बयान से शुरू हुआ था. एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी. रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे.

Author
28 Aug 2026
( Updated: 28 Aug 2026
11:56 AM )
कंगना से बैर मिटाना चाहते हैं बाबा रामदेव? राखी पर खास मैसेज के साथ भेजे तोहफे
Image Credit: NMF Input
Advertisement

योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद के बाद अब रिश्तों में मिठास लाने के लिए रक्षाबंधन के लिए बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाइयां और तोहफे भेंट किए हैं.

बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके और कंगना रनौत के बीच बढ़ती कड़वाहट को देखते हुए वे अभिनेत्री के घर मिठाइयां और राखी के तोहफे भेज रहे हैं, जिससे रिश्ते सामान्य हो सकें.

कंगना को फोन कर देंगे रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

बाबा रामदेव ने कहा, "बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं. किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है."

Advertisement

उन्होंने बताया कि तोहफा और मिठाई भेजने के साथ-साथ वे कंगना को फोन भी करेंगे. उन्होंने कहा, "पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है. इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं."

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन, कंगना रनौत ने लगाई थी क्लास

मिठाई और उपहार के साथ भेजे पैसे

मीडिया के सामने वे लिफाफे में कुछ रुपए डालकर कहते हैं कि बहन कंगना रनौत को हम कुछ उपहार और मिठाइयां भेज रहे है, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहे. उन्होंने कहा, "बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं, जिससे हमारी बहन कंगना रनौत से हमने कुछ बोला लेकिन सब शिकवे भुलाकर करके हम एक-दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़ें, यही रक्षाबंधन का संदेश है.

कैसे शुरू हुआ था बाबा रामदेव और कंगना के बीच विवाद?

Advertisement

दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन/गटरछाप' कहने वाले बयान से शुरू हुआ था. एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी. रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे.

कंगना ने सोशल मीडिया पर किया था पलटवार

बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें. कंगना ने यह भी कहा कि उन पर कभी फर्जी मेडिकल दावों या कानूनी फजीहत का दाग नहीं लगा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में इस पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह ऐसे ओछे लोगों पर कोई और टिप्पणी कर इस विवाद को तूल नहीं देना चाहते.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें