धर्म ज्ञान
09 Sep, 2026
12:37 PM
Ganeshotsav 2026: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, गणेश भक्तों को 17 दिन तक नहीं देना होगा टोल टैक्स
गणेशोत्सव महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. मुंबई, ठाणे, पुणे और राज्य के अन्य बड़े शहरों में रहने वाले हजारों परिवार हर साल बप्पा के स्वागत के लिए अपने मूल गांव कोंकण जाते हैं. इस दौरान मुंबई-गोवा हाईवे सहित कोंकण की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.