×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

US-Iran War: होर्मुज के पास जहाज पर अमेरिकी हमला, तीन भारतीयों ने गंवाई जान, केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हुए अमेरिकी अटैक में तीन भारतीयों की मौत हो गई है. ये हमला तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुआ था. जहांज में करीब 24 लोग सवार थे.

Author
11 Jun 2026
( Updated: 11 Jun 2026
01:26 PM )
US-Iran War: होर्मुज के पास जहाज पर अमेरिकी हमला, तीन भारतीयों ने गंवाई जान, केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया
Image- Strait of hormuz/IANS/Xinhua
Advertisement

US Attack on Ship Near Strait of Hormuz: ईरान-इजरायल और अमेरिका की टकराव का खामियादा पूरी दुनिया भुगत रही है. भारत के लिए एक दुखद खबर आई है. बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले में 3 भारतीयों ने जान गवां दी. 

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दो लोगों के शव भी बरामद किए गए हैं. इससे पहले विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय लापता थे, अब इनकी मौत की पुष्टि की गई है. 

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भारतीयों पर क्या जानकारी दी? 

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि MT सेत्तेबेल्लो तेल टैंकर पर हुई घटना बेहद दुखद है. पहले जिन तीन भारतीय नाविकों को लापता माना जा रहा था, अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है. 

Advertisement

सोनोवाल ने कहा, यह सिर्फ प्रभावित परिवारों ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समुद्री समुदाय के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस मुश्किल समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जाएगी. 

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाए गए भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए. साथ ही जिन नाविकों की मौत हुई है, उनके पार्थिव शरीर भी जल्दी भारत पहुंचाए जाएं ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सकें. 

आदित्य शर्मा, शिवानंद चौरसिया और पटनाला सुरेश की मौत हुई है. पहले पटनाला सुरेश लापता बताए गए थे, लेकिन अब उनकी भी मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है. 

Advertisement

कब और कैसे हुआ था हमला? 

पिछले 3 दिनों के अंदर अमेरिका ने भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले किए हैं. पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर हुआ था, इस जहाज पर 28 नाविक सवार थे, इनमें से 24 भारतीय थे. हालांकि ओमान ने इन्हें सुरक्षित निकाल लिया था. 

यह भी पढ़ें- खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

इसके बाद 10 जून को MT सेत्तेबेल्लो पर हमला किया गया. इसमें करीब 24 लोग सवार थे, इनमें से 3 भारतीयों की मौत हो गई. MT सेत्तेबेल्लो पर पलाऊ का झंडा लगा था. यह रासायनिक एवं तेल उत्पाद टैंकर था, जिसने ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 20 समुद्री मील (करीब 37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में इंजन रूम में आग लगने की सूचना दी थी. इसके बाद जहाज से आपातकालीन सहायता की मांग की गई थी. सूचना मिलने पर रॉयलस नेवी ऑफ ओमान ने बचाव अभियान शुरू किया था. 

Advertisement

अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हुई जंग

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर एक बार फिर बड़े पैमाने स्ट्राइक की है. इसमें मिसाइलों से अटैक किया गया. दोबारा हुई इस जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि तेहरान परमाणु समझौते पर बातचीत में जरूरत से ज्यादा देरी कर रहा है, इसलिए दबाव बढ़ाना जरूरी हो गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें