×
जिस पर देशकरता है भरोसा

माथे पर तिलक, लक्की बनकर आया फरहान...कैसे जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा, PFI और मिशनरी तक का हाथ! डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फंसाने के लिए फरहान ने कथित तौर पर जैसी साजिश रची, जैसा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुलासा किया है उस पर हड़कंप मच गया है. उन्होंने बताया कि कैसे उसने साधु की तरह दाढ़ी बढ़ाई, टीका लगाया और लकी बन फंसा लिया.

Author
28 Mar 2026
( Updated: 28 Mar 2026
11:41 AM )
माथे पर तिलक, लक्की बनकर आया फरहान...कैसे जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा, PFI और मिशनरी तक का हाथ! डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
मोनालिसा शादी मामले में डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा
Advertisement

प्रयागराज के महाकुंभ से रातोंरात सेंसेशन बनीं फूल-माला बेचने वाली मोनालिसा की केरल में एक मुस्लिम से शादी के बाद बवाल मचा हुआ है. मोनालिसा ने इसके बाद उसे झोपड़ी से उठाकर स्टार बनाने और पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर ही कथित तौर पर उत्पीड़न सहित और तमाम तरह के आरोप लगा दिए. इसके बाद सनोज ने कई खुलासे किए और फरहान से शादी को लव-जिहाद करार दिया. उन्होंने बताया कि कैसे परिवार के लोग फरहान और केरल के PFI-मिशनरी वालों के जाल में फंस गए. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे फरहान ने पूरा खेल किया.

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी पर क्या खुलासा किया?

इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कैसे फरहान ने कथित तौर पर मोनालिसा को फांसा, उसके परिवार को झांसे में लिया. उन्होंने इसके साथ ही बताया कि कैसे फरहान ने मोनालिसा के माता-पिता की अशिक्षा, दुनियादारी की असमझ का फायदा उठाया और उनका ब्रेनवाश कर दिया. उन्होंने इसे PFI का खेल करार दिया. उन्होंने प्वाइंट में समझाया कि कैसे फरहान ने नाम बदले, सनोज मिश्रा से दूरी बनाने की बात कही और कैसे केरल ले जाया गया और पूरा खेल पलट दिया गया.

Advertisement

मोनालिसा की शादी पर MP से केरल तक खेल?

सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे सवाल कि फरहान ने तो नाम नहीं बदला, टीका लगाया और मीडिया के सामने शादी की फिर लव जिहाद कैसे. उन्होंने इस संबंध में बड़ा खुलासा किया और बताया कि कैसे फरहान, मिशनरी और PFI वालों ने ये सुनियोजित साजिश रची.

फरहान ने कैसे मोनालिसा के परिवार को फंसाया?

Advertisement

सनोज मिश्रा ने फरहान के कथित लव जिहाद की कहानी समझाई और बताया कि कैसे फरहान धोखे से 'लकी' बनकर, टीका लगाकर और माला पहनकर आता था. यहीं से पूरे खेल की शुरुआत हुई. इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को इस बात के लिए राजी कर लिया कि उनकी (फरहान की मुलाकात) को सनोज मिश्रा से दूर रखना, नहीं बताना. क्योंकि वो (सनोज) इस लड़की को आगे नहीं बढ़ने देना चाहेंगे, जबकि हम इसे (मोनालिसा को) इंटरनेशनल हीरोइन बना देंगे. आगे सनोज ने दावा किया कि फरहान ने मोनालिसा के परिवार को कहा सनोज मिश्रा तो 5-10 करोड़ की पिक्चर बनाने वाला डायरेक्टर है.

क्या फरहान मोनालिसा के परिवार के पास लकी बनकर गया?

सनोज ने आगे बताया कि कैसे फरहान इस दौरान परिवार से 'लकी' बनकर मिलता रहा, उसके पिता से मिला और बोला कि वह फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है, मैं ही हीरो हूं और मुझे इसे हीरोइन लेना है. उसके साथ एक क्रिश्चियन भी था, वह भी जांच के दायरे में आएगा, वही सबसे बड़ा सस्पेक्ट है क्योंकि वह मिशनरी के इशारे पर मेरे खिलाफ काम कर रहा है.

फरहान ने मोनालिसा के पिताजी को क्या कहा?

Advertisement

सनोज नें परिवार वालों से बातचीत के बाद खुलासा किया कि कैसे मोनालिसा के परिवार को लगा कि वो लोग गरीब हैं और उनके परिवार का ये भलाई कर रहा है. उन्होंने आगे खुलासा कि कैसे लकी उर्फ फरहान ने उन्हें कुछ पैसे दिए, टिकट दिया और फ्लाइट में केरल ले गए. वहां मुहूर्त हुआ, पोस्टर बना लेकिन फिल्म नहीं बनी. यह सब उसका ब्रेनवाश करने के लिए था ताकि उसे समय मिल सके, क्योंकि पारधी समुदाय के लोग अपनी लड़कियों को एक सेकंड के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते.

इतना ही नहीं इस बार उसके पिताजी को कहा गया कि आप अकेले आना क्योंकि आपको कमिश्नर का रोल मिला है और ट्रेनिंग होगी. बाप-बेटी चुपचाप चले गए. बाप को वर्दी पहनाकर दो-चार डायलॉग दे दिए, वे रिहर्सल कर रहे थे और उधर वामपंथियों और केरल की सरकार का दूसरा रिहर्सल चल रहा था. 

मोनालिसा की शादी पर परिवार का बड़ा खुलासा!

जब ये सवाल हुआ कि सनोज मिश्रा को यह 'लकी' और वामपंथियों वाली बात किसने बताई? इस पर सनोज ने आगे कहा कि इस सारे खेल का बड़ा खुलासा कि उन्हें ये सारी बातें उनके पिता ने बताईं. मैं तो केरल में था नहीं, उनके पिता वहाँ थे. जिस दिन शादी हुई, मैं एयरपोर्ट पर था. मैंने न्यूज़ देखी तो लगा कोई फेक प्रोपेगेंडा है. मैंने जय सिंह को फोन लगाया तो वे रो रहे थे. उन्होंने कहा कि मोनालिसा थाने के अंदर है और मैं बाहर. मैंने कहा बात कराओ, शायद मैं समझा पाऊँ, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. मेरी फ्लाइट थी, मैं धर्मसंकट में था. दो घंटे बाद दिल्ली उतरा तो पता चला खेल हो चुका है. वे रेलवे स्टेशन पर रो रहे थे और पूरी कहानी बताई कि कैसे पीछे के रास्ते से निकालकर कहीं ले जाकर उसकी शादी कर दी गई.

मोनालिसा के परिवार में मातम का माहौल!

Advertisement

वहीं सनोज मिश्रा ने आप मध्य प्रदेश में मोनालिसा के घर जाने, उसके परिवार वालों से मिलने को लेकर कहा कि वहां का आलम ऐसा था जैसे घर में कोई मर गया हो. गरीब लोगों की यह हालत देख मुझे इतना अफसोस हुआ! आज उनके वीडियो देखता हूं तो कलेजा फटता है. मैंने गलती की एक लड़की को आम से खास बनाने की, और उस गलती की सजा आज मैं भुगत रहा हूँ. मेरी इज्जत और सामाजिक प्रतिष्ठा सब दांव पर है.

मुसलमान नाम के चक्कर में फंस गया मोनालिसा का परिवार!

वहीं इस सवाल पर कि फरहान 'लकी' बनकर गया, फिर घर वालों को कब पता चला कि वह फरहान है? इस पर उन्होंने कहा कि किसी को, यहां तक कि परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला कि वो फरहान है. "वह मंदिर-मंदिर घूम रहा था, दाढ़ी रखी थी तो लोग साधु समझ रहे थे. उनकी दूसरी बेटी का नाम 'नगमा' है. उन्हें यह भी नहीं पता कि यह (नगमा) मुस्लिमों का नाम है. मोनालिसा का नाम इंग्लिश है, उन्हें यह भी नहीं पता. उन्हें जो नाम अच्छा लगता है, रख देते हैं. उन्हें लगा फरहान कोई मुसलमान नाम नहीं है. वे इतने समझदार होते तो जाल में क्यों फंसते? वह सिर्फ मंदिर और गुरुद्वारे ही घुमा रहा था."

Advertisement

डायरेक्टर सनोज मिश्रा को खेल का कब पता चला?

यह भी पढ़ें

जब ये सवाल हुआ कि शूटिंग के दौरान कभी मोनालिसा के हाव-भाव से ऐसा नहीं लगा कि वह आपको यूज़ कर रही है या किसी के साथ अफेयर में है? कभी नहीं लगा. इसलिए मैं ज्यादा शॉक्ड हूँ. आखिरी दिन जब हमने पैकअप किया, हम मुख्यमंत्री धामी जी के यहाँ गए, वहाँ पोस्टर लॉन्च हुआ, सब खुशी-खुशी चल रहा था. अचानक यह होना आहत करने वाला है. लव जिहाद करने वाले बहुत शातिर हैं. मैं इस ट्रेन का 'इंजन' हूँ, इसलिए इंजन को डैमेज करने की कोशिश की जा रही है ताकि आवाज़ बंद हो जाए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें