जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘जलवा है हमारा…’ बोलकर चैलेंज करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने दबोचा, CJP के प्रदर्शन के बाद एक्शन

बताया जा रहा है स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से भागने की फिराक में ही था कि पुलिस ने उस पर पहले ही धावा बोल दिया.

Author
04 Sep 2026
( Updated: 04 Sep 2026
06:53 PM )
‘जलवा है हमारा…’ बोलकर चैलेंज करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने दबोचा, CJP के प्रदर्शन के बाद एक्शन
Image Source- IANS
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने आखिरकार CJP की कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय आजाद पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन ले लिया है. दिनभर चले CJP के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने स्वतंत्र को बुलंदशहर से दबोचा. पुलिस ने उसके खिलाफ SC-ST एक्ट के तहक केस दर्ज किया है. 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूत्रों से इनपुट मिला था. जिसके बाद वह बुलंदशहर पहुंची और सादा कपड़ों में अरेस्ट किया. बताया जा रहा है स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से भागने की फिराक में ही था कि पुलिस ने उस पर पहले ही धावा बोल दिया. 

हमले के बाद खुद कबूल किया 

स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने संजय आजाद के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को क्लियर करते हुए सफाई दी कि उन्होंने संजय आजाद पर हमला नहीं बल्कि सेल्फ डिफेंस किया था. स्वतंत्र के मुताबिक, 10 से ज्यादा लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वह बचाव में कोई एक्शन नहीं लेते तो भीड़ का शिकार हो सकते थे. 

दरअसल, 23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय आजाद घायल हो गए थे. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप लगाया था कि उसने ही सिर फोड़ा था. घटना के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि तुरंत शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इसी को लेकर CJP ने फिर से दिल्ली में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

Advertisement

स्वतंत्र भारद्वाज ने खुलकर कहा था कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. उसने कहा, हम चैलेंज करते हैं, राहुल गांधी, ट्रंप, नेतन्याहू खुद सड़कों पर उतर जाए तो बाल भी बांका नहीं हो सकता. दावा किया था कि उसका जलवा है इसलिए पुलिस उसे हाथ भी नहीं लगा सकती. 

CJP के प्रदर्शन को विपक्ष का समर्थन 

इससे पहले जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हुआ. CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में निशु यादव ने थाने का घेराव किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- निशु आजाद मामले में CJP का प्रदर्शन, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का घेराव, सौरव दास और रांका का पुलिस पर फूटा गुस्सा

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए. पप्पू यादव के अलावा आजाद समाज पार्टी के चीफ और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी समर्थन दिया. चंद्रशेखर ने कहा कि केस में सेक्शन 307 और SC/ST एक्ट के संबंधित प्रोविजन जोड़े जाएं, साथ ही आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. 

निशु आजाद ने लगाया धमकियों का आरोप

यह भी पढ़ें

CJP की कार्यकर्ता निशु ने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली. उन्होंने दिल्ली पुलिस से सिक्योरिटी की मांग की. सौरव दास ने कहा कि निशु को ऑनलाइन धमकी मिल रही है. उनकी मांग है कि केस में POCSO भी जोड़ा जाए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें