जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, CJP प्रदर्शन से इन सड़कों पर बढ़ेगी परेशानी!

CJP Tiranga Yatra: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने लोगों से अपील की थी कि वे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इकट्ठा हों. इस अपील के बाद राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

Author
16 Oct 2026
( Updated: 16 Oct 2026
08:47 AM )
दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, CJP प्रदर्शन से इन सड़कों पर बढ़ेगी परेशानी!
Image Source: IANS/Qamar Sibtain
Advertisement

CJP Protest: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने लोगों से अपील की थी कि वे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इकट्ठा हों. इस अपील के बाद राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को बंद रखने का फैसला किया है.

दोपहर 3 बजे के बाद बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए दोपहर 3 बजे के आसपास नई दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. जरूरत पड़ने पर पुलिस मौजूदा स्थिति के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर सकती है. ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों, बाजार पहुंचने वाले लोगों और दूसरे जरूरी कामों के लिए घर से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

'दिल्ली पुलिस कभी भी उठा सकती है...', तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके को सताने लगा गिरफ्तारी का डर, जानें क्या कहा
जिन प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक की आशंका है, उनमें संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जनपथ, बाराखंभा रोड, पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड, तिलक मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, रफी मार्ग और कस्तूरबा गांधी मार्ग शामिल हैं. इसके अलावा पटेल चौक, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, रेल भवन के आसपास और सी-हेक्सागन जैसे इलाकों में भी यातायात पर असर पड़ सकता है.

Advertisement

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर लें और मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.. जहां संभव हो, निजी वाहन की जगह मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. इससे जाम में फंसने की परेशानी कुछ कम हो सकती है. पुलिस ने यह भी कहा है कि लोग ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर अपना रास्ता बदल लें.

हाई कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से किया इनकार

यह भी पढ़ें

इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP को प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया. हालांकि, अदालत ने पुलिस के इस भरोसे को रिकॉर्ड पर लिया कि प्रदर्शन के दौरान गतिविधियों को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे...

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें