×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टूटी पसलियां, ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ छात्रा ने दिया RE-NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऐसे बने ’देवदूत’

देशभर में लाखों अभ्यर्थियों ने नीट री-एग्जाम दिया. इन्हीं के बीच एक ऐसी छात्रा भी थीं जिनकी 9 पसलियां टूट चुकी थीं. सृष्टि दुबे परीक्षा के 7 दिन पहले भयंकर हादसे का शिकार हो गई थीं.

Author
21 Jun 2026
( Updated: 21 Jun 2026
06:42 PM )
टूटी पसलियां, ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ छात्रा ने दिया RE-NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऐसे बने ’देवदूत’
Image Source- IANS
Advertisement

पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक, छात्रों के सुसाइड और तनाव की खबरों ने देश के एग्जाम सिस्टम पर कई सवाल खड़े किए. इसके बाद पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी वायुसेना को सौंपनी पड़ी. इन सब के बीच जब NEET की परीक्षा दोबारा हो रही है तो एग्जाम सेंटर से कुछ सकारात्मक और सुखद तस्वीर भी सामने आई है. 

देशभर में लाखों अभ्यर्थियों ने नीट री-एग्जाम दिया. इन्हीं के बीच एक ऐसी छात्रा भी थीं जिनकी 9 पसलियां टूट चुकी थीं, इसके बावजूद हौंसलों में पूरी जान थी. कोलकाता की सृष्टि दुबे ने अपनी टूटी पसलियों के साथ NEET परीक्षा दी तो हर कोई दंग रह गया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सृष्टि के लिए खास तौर पर दखल दिया. 

कौन हैं सृष्टि दुबे और कैसे की शिक्षा मंत्री ने मदद? 

बताया जा रहा है कोलकाता की रहने वाली सृष्टि दुबे 14 जून को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई थी. एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोट आईं. जिसके बाद उनकी 9 पसलियां टूट गईं और फेफड़ों में भी गहरा डैमेज हुआ. हालत इतनी नाजुक थी कि उनकी वैस्कुलर सर्जरी करनी पड़ी और उन्हें वेंटिलेटर (आर्टिफिशियल वेंटिलेशन) पर रखा गया, लेकिन जैसे ही उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ और डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटाया. 

वेंटिलेटर से हटते ही सृष्टि ने सबसे पहले पिता से कहा कि उनकी  सालभर की मेहनत बर्बाद हो जाएगी. वह NEET परीक्षा देना चाहती हैं. 

Advertisement

पिता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखी भावुक चिट्ठी

इसके बाद पिता श्रीराम शिवजी दुबे ने शिक्षा मंत्री को भावुक चिट्ठी लिखी. पिता की अपील पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद संज्ञान लिया और तुरंत सृष्टि के लिए एग्जाम सेंटर में अलग कमरे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. सृष्टि ने कोलकाता के धाकुरिया स्थित बिनोदिनी गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था के तहत परीक्षा दी. 

उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई. परीक्षा केंद्र पर एंबुलेंस भी तैनात रखी गई. परीक्षा शुरू होने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद छात्रा के पिता को फोन कर उनकी बेटी की स्थिति और परीक्षा के बारे में जानकारी ली.

Advertisement

श्रृष्टि के पिता श्रीराम शिवजी दुबे एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं. उन्होंने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘आपकी मदद की वजह से ही मेरी बेटी आज परीक्षा दे पा रही है.’

छात्रा की मां ने भी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 14 जून को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी बेटी परीक्षा दे सकेगी. उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों ने हमें विशेष अनुमति के लिए आवेदन करने की सलाह दी थी, ताकि वह अस्पताल के कपड़ों और मेडिकल उपकरणों के साथ परीक्षा में शामिल हो सके.’

Advertisement

पिता ने चिट्ठी में लिखा था, आईएलएस अस्पताल हमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और सभी जरूरी उपकरणों के साथ मेडिकल सपोर्ट देने को तैयार है. मेरी प्रार्थना है कि मेरी बेटी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए. अगर परीक्षा केंद्र को सूचित कर उसे ग्राउंड फ्लोर पर कुर्सी-मेज दे दी जाए और अस्पताल के कपड़ों और चेस्ट ड्रेन जैसे जरूरी मेडिकल अटैचमेंट के साथ बैठने दिया जाए तो बड़ी कृपा होगी. शिक्षा मंत्री ने मानवीय आधार पर तुरंत इस चिट्ठी का संज्ञान लिया और NTA को हर संभव मदद के आदेश दिए.

छात्रा से मिलेंगे धर्मेंद्र प्रधान 

धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करे और भविष्य में डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करे. उन्होंने यह भी कहा कि कोलकाता आने पर वह छात्रा से मिलने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- दिया नहीं, लिया गया! NEET छात्र के अबू धाबी सेंटर मिलने के मामले में NTA का बड़ा खुलासा, सामने आई सच्चाई

Advertisement

यह भी पढ़ें

उल्लेखनीय है कि रविवार को देशभर में 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट 2026 री-एग्जाम में हिस्सा लिया. यह पुनर्परीक्षा 3 मई को आयोजित मूल परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के कारण कराई गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें