×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, 38 साल की उम्र में लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, 38 साल की उम्र में लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
Image Source: X Social Media
Advertisement

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से बुधवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई. उनके भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है. 

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की तबीयत अचानक खराब हुई थी. हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. निधन की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई. शुरुआती जानकरी के अनुसार हार्ट अटैक या ब्रेन हैमरेज से मौत हुई है.

Advertisement

राजनीति से दूर बनाई अलग पहचान

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद प्रतीक ने खुद को राजनीति से दूर रखा.

बिजनेस और समाज सेवा में थे सक्रिय

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी. वह रियल एस्टेट कारोबार और फिटनेस सेक्टर में सक्रिय थे. इसके साथ ही वह ‘जीव आश्रय’ संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा दुख देखा जा रहा है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें