×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लोकतंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम, CM सुवेंदु अधिकारी ने दोहराया PM मोदी का वह एतिहासिक पल, वायरल हुआ वीडियो

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लोकतंत्र के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए विधानसभा की चौखट पर ठीक उसी तरह माथा टेका, जैसे 2014 में PM मोदी ने संसद भवन में घुसने से पहले किया था.

Author
13 May 2026
( Updated: 13 May 2026
03:24 PM )
लोकतंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम, CM सुवेंदु अधिकारी ने दोहराया PM मोदी का वह एतिहासिक पल, वायरल हुआ वीडियो
Image Source: Video Grab/ IANS
Advertisement

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र का बुधवार को पहला दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी के वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

CM सुवेंदु ने विधानसभा की चौखट को किया दंडवत प्रणाम

सुवेंदु अधिकारी जब बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री के रूप में एंट्री कर रहे थे, तो पहले वह घुटनों के बल बैठे और सीढ़ियों पर दंडवत होकर विधानसभा को प्रणाम किया. इस दौरान वहां कई नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे. 

CM सुवेंदु ने PM मोदी की दिलाई याद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब सीएम सुवेंदु अधिकारी का यह वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इतना ही नहीं कई लोग सीएम सुवेंदु अधिकारी के इस वीडियो को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पल का जिक्र कर रहे है कि जब 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार लोकसभा में एंट्री करने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था.

विधानसभा में मुख्यमंत्री को मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार विधानसभा पहुंचने पर सुवेंदु अधिकारी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ली. उनके अलावा राज्य मंत्री दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल ने भी विधायक के तौर पर शपथ ली.

सुवेंदु ने नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव जीता

Advertisement

हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी. कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे.

बंगाल चुनाव में बीजेपी को 207 सीटों के साथ भारी बहुमत

2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की. भाजपा ने 293 में से 207 सीट हासिल की, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई. बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीट चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा भी पार कर लिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें