जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'15 सालों से भटक रहा, विजय से जलन’, तमिलनाडु में TVK की सफलता पर पवन कल्याण का बड़ा बयान, खोला चौंकाने वाला राज

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने तमिलनाडु में विजय की जीत पर बड़ी बात कही है. उन्होंने माना है कि विजस से जलते हैं.

Author
26 May 2026
( Updated: 26 May 2026
05:35 PM )
'15 सालों से भटक रहा, विजय से जलन’, तमिलनाडु में TVK की सफलता पर पवन कल्याण का बड़ा बयान, खोला चौंकाने वाला राज
Source- IANS
Advertisement

दक्षिण भारत की राजनीति में सेलिब्रिटी रील ही नहीं रियल पर्दे पर भी हिट रहे. हाल ही में तमिलनाडु के नतीजों ने ये बात साबित कर दी. यहां एमजी रामाचंद्रन, जे. जयललिता और अब थलपति विजय सत्ता की सबसे ऊंची कुर्सी पर आसीन हुए. विजय की इस सफलता पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और सुपरस्टार पवन कल्याण ने बड़ा बयान दिया है. 

जनसेना पार्टी के लीडर पवन कल्याण ने TVK चीफ विजय की सफलता को अप्रत्याशित करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी माना है कि विजय की जीत से उन्हें जलन भी हुई है. 

पवन कल्याण ने कौनसा राज खोला? 

Advertisement

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने राजनीति करियर और संघर्षो पर बात करते हुए कहा, इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति को देखकर उन्हें ऐसा लगता है कि दूसरों के लिए जीवन आसान है. पवन कल्याण हसंते हुए कहते हैं, 

‘मैं इन दिनों की तमिल पॉलिटिक्स को देखता हूं. उन्होंने इसे इतनी बेफिक्री से किया है. मुझे जलन हुई. उन्होंने कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल करके खुशी-खुशी चुनाव जीत लिया. मैं 15 सालों से सड़कों पर भटक रहा हूं.'

दरअसल, पवन कल्याण राजधानी अमरावती में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी में उन्होंने थलपति विजय और उनके पार्टी के वर्चस्व पर बड़ा बयान दिया. हालांकि पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की राजनीति को अलग-अलग माना. उन्होंने दोनों के बीच किसी भी तरह की तुलना से इंकार कर दिया. पवन कल्याण ने कहा, उनकी पार्टी जनसेना और TDP का गठबंधन आंध्र प्रदेश के लिहाज से सही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की राजनीतिक रूप से कोई तुलना नहीं है. 

विजय को दिया बड़ा मैसेज 

Advertisement

पवन कल्याण ने कहा, एक पॉलिटिकल पार्टी को मैनेज करने का मतलब है लाखों लोगों को एकजुट करना. हम तो अपने परिवार के सदस्यों को भी किसी एक बात पर सहमत नहीं करा पाते. एक पार्टी शुरू करना और समाज को बदलने की कोशिश करना बेहद बड़ा जोखिम था.' 

पॉलिटिक्स में कदम रखते ही विजय ने बनाई सरकार

थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम की स्थापना 2024 में हुई थी. TVK के जरिए विजय ने 2026 चुनावों में डेब्यू किया और हिट फिल्म की तरह सियासत में भी हिट रहे है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय ने अपनी पार्टी TVK को बड़ी जीत दिलाई थी. पार्टी ने 108 सीटें हासिल की और साल 2026 में सबसे बड़ी पार्टी बन गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कमल हसन भी हो गये मोदी के फैन! मुश्किल वक्त में दिया सरकार का साथ और विरोधियों से कर दी ये बड़ी अपील

यह भी पढ़ें

कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ विजय ने सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे. विजय की ये जीत निश्चिंत तौर पर अप्रत्याशित थी. प्रचार में न कोई इंटरव्यू, न मीडिया बाइट, चुनावी रैली में भाषण भी शॉर्ट और कट टू कट थे. विजय की जीत में उनके फैंस ने बड़ी भूमिका निभाई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें