NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जाम; NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट
NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून 2026 को आयोजित होगी. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की अपील की है.
Follow Us:
देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पहले परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र और अभिभावक लगातार नई तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब एजेंसी ने साफ कर दिया है कि दोबारा परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा.
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है. एजेंसी ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल NTA की वेबसाइट और ऑफिशियल चैनलों पर ही जारी की जाएगी. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को किसी भी अफवाह या फर्जी खबर से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
छात्रों को तैयारी तेज करने की सलाह
नई तारीख सामने आने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि छात्र अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें और समय का सही इस्तेमाल करें.
📢 NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…
सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें सावधान
NTA ने अपनी पोस्ट में खासतौर पर कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां फैल रही हैं. छात्रों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनऑफिशियल लिंक, मैसेज या वायरल पोस्ट पर भरोसा न करें. परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी.
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी जानकारी को लेकर परेशानी होती है, तो वे सीधे NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं. एजेंसी ने इसके लिए ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700
यह भी पढ़ें
फिलहाल नई तारीख सामने आने के बाद छात्रों में फिर से परीक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है. अब सभी की नजरें 21 जून को होने वाली इस बड़ी परीक्षा पर टिकी हुई हैं. वहीं, इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच और गिरफ़्तारी की कार्रवाई भी तेज़ी से चल रही है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें