PM मोदी के मौजूदगी में नायब सिंह सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कौन-कौन हुआ मंत्रिमंडल में शामिल
नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैनी के साथ उनके साथ 13 अन्य नेताओं ने भी मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
17 Oct 2024
(
Updated:
11 Dec 2025
06:37 AM
)
Follow Us:
Advertisement
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को लगातार तीसरी बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैनी के साथ उनके साथ 13 अन्य नेताओं ने भी मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और बीजेपी के दिग्गज नेता समेत भाजप शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
#WATCH नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/hF1J2GMtV8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2024
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान पहुंचे। pic.twitter.com/p3aLpeuFuc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2024
सैनी के मंत्रिमंडल में दिखा जातीय समीकरण
हरियाणा विधानसभा चुनाव मेंएतिहासिक जीत के बाद जब नई सरकार का गठन किया गया। नायब सिंह सैनी के नए मंत्रिमंडल में बीजेपी ने पूरी तरह से जातीय समीकरण पर फ़ोकस रखा। बताते चले कि गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही कह दिया था कि हरियाणा की नई सरकार 36 बिरादरी की सरकार होगी। इसी बात को धरातल पर उतरते हुए हरियाणा का नया मंत्रिमंडल भी सेट किया गया है। नई सरकार में नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली है। अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक हैं।इसके अलावा भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा को भी नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी और आरती सिंह राव ने मंत्री पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहले नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के अपने समस्त परिवार जनों की खुशहाली के लिए कामना की। मां का आशीर्वाद मुझे निरंतर सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।'' पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में हुए नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं।
बताते चले कि हरियाणा विधानसभा चुनाव पर देखा जाए तो जातिगत समीकरण को साधते हुए चुनाव से पहले मार्च में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बदल किया था और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी की राज्य की कमान सौंपी थी। उसी का नतीजा भारतीय जनता पार्टी को चुनावी परिणाम के रूप में मिला है। राज्य के 90 विधानसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी के खाते में 48 सीट आई है। जबकि भाजपा को तीन निर्दल विधायक ने अपना समर्थन दे दिया है ऐसे में बीजेपी की कुल संख्या बाल सदन के अंदर अब 51 हो गई।
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें