×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हनुमान चालीसा पर आगबबूला हो गए मुस्लिम! हिंदू को घर में घुसकर पीटा, आरोपी जीशान, राशिद और ताहिर पर एक्शन

हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था, जिसका मोहल्ले में रहने वाले कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया था. बाद में ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हिंदू परिवार को लाठी-डंडे और हथौड़े से मारा. इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं.

हनुमान चालीसा पर आगबबूला हो गए मुस्लिम! हिंदू को घर में घुसकर पीटा, आरोपी जीशान, राशिद और ताहिर पर एक्शन
Advertisement

यूपी के ग़ाज़ियाबाद से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने एक हिंदू परिवार के घर मे घुसकर मारपीट कर डाली, क्योंकि हिंदू परिवार ने अपने घर में हनुमान चालीसा चला रखा था. 

हनुमान चालीसा बजाने पर हिंदू परिवार को लाठी-डंडे ने मारा

बता दें कि ये मामला ग़ाज़ियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां हनुमान चालीसा बजाना हिंदू परिवार को महंगा पड़ गया है. हिंदू परिवार पर इस तरह हमला करने के  मामले ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. जानकारी की मानें तो हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था, जिसका मोहल्ले में रहने वाले कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया था. बाद में ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हिंदू परिवार को लाठी-डंडे और हथौड़े से मारा. इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इलाके में तनाव का माहौल

पीड़ित हिंदू परिवार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है, हालांकि पुलिस का कहना है की फ़िलहाल मामले कि जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में तनाव का माहौल है. इतना ही नहीं पीड़ित परिवार पर भी डर हुआ है. क्योंकि पीड़ित हिंदू परिवार ने तनाव का माहौल देखते हुए अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए हैं. हिंदू परिवार अब इस जगह नहीं रहना चाहता है. वहीं लोगों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग की है. 

Advertisement

पीड़ित परिवार ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर पीड़ित हिंदू परिवार ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत की है. वीडियो बनाने वाले ऋतिक का आरोप है कि सोमवार की सुबह 9 बजे के क़रीब उनके घर में हनुमान चालीसा बज रहा था. अचानक से उनके पड़ोसी आए और उनके घर के बाहर हंगामा करने लग गए और फिर लड़ाई बढ़ने लगी. ऋतिक के घर के ठीक सामने एक मुस्लिम परिवार रहता है. घर में रहने वाले तीन भाइयों ने मिलकर ऋतिक, उसके पिता, उसकी मां और उसकी बहन के साथ मार पिट की. ऋतिक का ये भी कहना है कि लड़ाई घर के सामने शुरु हुई थी. लेकिन गली के बाहर 8-10 और लोग आ गए थें जिन्होंने हथोड़े से उनके ऊपर हमला किया था. 

पुलिस की हिरासत में तीनों आरोपी

हिंदू परिवार पर हमला करने वाले आरोपी भाइयों के नाम जीशान, राशिद और ताहिर है. इनपर FIR दर्ज हो गई हैं और तीनों पुलिस की हिरासत में हैं. फिलहाल जांच अधिकारी मामले की जाँच कर रहे हैं. नंदग्राम थाने के एसएचओ उमेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जांच चल रही है. पूरा मामला लाउडस्पीकर पर संगीत बजाने को लेकर है. परिवार के साथ मारपीट और जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है. तीनों आरोपी हिरासत में हैं और जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.”

पलायन को मजबूर हुआ हिंदू पीड़ित परिवार 

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस विवाद के चश्मदीद गवाह ने पुष्टि की है हनुमान चालीसा बज रही थी. उनके ठीक सामने रहने वाले पड़ोसियों ने इस पर आपत्ति जताई और अचानक से लड़ाई होने लगी. खबरों की मानें तो पीड़ित हिंदू परिवार ने अब यहां से पलायन करने का फैसला किया है. ऋतिक और उसके पिता का कहना है कि अब वो इस इलाके में नहीं रह सकते. उन्होंने कहा है कि उनके घर में एक छोटा बच्चा है वो क्यों तेज आवाज़ में गाने बजाएंगे. परिवार का कहना है कि धीमी आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाने पर हमारे पड़ोसियों ने हमें मारा है. 

‘अब हमें यहां डर लग रहा है’

हिंदू पीड़ित परिवार इस घटना के बाद काफी डर हुआ है. उन्होंने अपने डर की वजह भी बताई. पीड़ित परिवार ने कहा है कि अब हमें यहां डर लग रहा है. आगे भी एक मुस्लिम परिवार है, रात को भी ये हथियार लेकर धूम रहे थे. हमें डर लग रहा है.

बताते चलें कि ये घटना ऐसे टाइम पर हुई है, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों का रमजान का महीना चल रहा है. जिसे पाक महीना भी कहा जाता है. ऐसे में टाइम हुई इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें