×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आतंकियों के निशाने पर माता वैष्णो देवी का मंदिर, खुफिया अलर्ट के बाद दिल्ली से कटरा तक सुरक्षा टाइट, चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती

वैष्णो देवी मंदिर पर आंतकी हमले का अलर्ट जारी किया है. भवन की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर दिए गए हैं. CCTV कैमरों से 24 घंटे कड़ी नज़र रखी जा रही है.

आतंकियों के निशाने पर माता वैष्णो देवी का मंदिर, खुफिया अलर्ट के बाद दिल्ली से कटरा तक सुरक्षा टाइट, चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े आंतकी हमले की आशंका जताई जा रही है. दिल्ली के बाद अब जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले का अलर्ट है. चांदनी चौक और लाल किला के अलावा मां वैष्णो देवी मंदिर में आंतकी हमले करने का अलर्ट है. 

वेष्णो देवी की बढ़ाई गई सिक्योरिटी

इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां भी एक्शन मोड में है. कटरा शहर और वैष्णो देवी मंदिर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कटरा से भवन तक हर जगह सेना पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं. भवन के बाहर की सिक्योरिटी काफी ज्यादा टाइट कर दी गई है. हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है और वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है. 

Advertisement

CCTV कैमरों से 24 घंटे कड़ी नज़र रखी जा रही

बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाग कटरा में एंट्री गेट से लेकर भवन तक सैन्य टुकड़ियां तैनात हो गई हैं. क्विक रिस्पांस टीम को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के ज़रिए यात्रा मार्ग पर लगे CCTV कैमरों से 24 घंटे कड़ी नज़र रखी जा रही है. श्रद्धालुओं, घोड़ा, पिट्ठु और पालकी मजदूरों की चेकिंग हो रही है. कटरा से सटी सभी पुलिस चौकियों पर नाकाबंदी करके हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है. किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के आदेश दिए गए हैं. 

वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को कड़े निर्देश दिए 

बता दें कि मां वैष्णो देवी मंदिर के अंदर पुलिस,CRPF, और खुफिया विभाग की टीमें पहरा दे रही हैं. कटरा से भवन तक सभी संवेदनशील जगहों पर निरंतर सेना के जवानों की पहरेदारी चल रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, कटरा, भवन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. सेना-पुलिस और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और डर से मुक्त बनाना है.

लाल किला और चांदनी चौक पर आंतकी हमले का अलर्ट जारी 

Advertisement

बता दें कि होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी लाल किला और चांदनी चौक पर भी आंतकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है. पिछली साल 10 नवंबर को भी लाल किला के पास कार धमाका करके आंतकी हमला किया गया था. 

लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर दिल्ली

एक बार फिर खुफिया एजेंसी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक़, लश्कर-ए-तैयबा ने 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद में हमला किया था. अब आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का निशाना दिल्ली है. यही वजह है की यहां भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें