पंजाब में बड़ी कामयाबी: ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीमों ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
Follow Us:
पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और एसएसओसी की टीमों ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो एक विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे.
पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
In a major breakthrough, District Amritsar Rural, District Gurdaspur, SSOC-Amritsar in a joint operation with Central Agencies busts an #ISI-sponsored BKI terror module operated by foreign-based handler and arrests two accused.
Significant recoveries include: 5 hand grenades, 2… pic.twitter.com/PMgb8jj4z5— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 9, 2026
पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के पास से बेहद खतरनाक सामान बरामद हुआ है, जो बड़े हमले की तैयारी की ओर इशारा करता है. बरामदगी में 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर, पीटीटी टाइमर (कोडर-डिकोडर के साथ), 9 वोल्ट बैटरी, और करीब 1 किलो हाई एक्सप्लोसिव शामिल है, जिसे कीलों के साथ पैक किया गया था. इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी और ट्रिगर मैकेनिज्म भी मिला है.
इस मामले में गुरदासपुर के कलानौर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं.
अमृतसर में हथियार तस्करी गिरोह का भी भंडाफोड़
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था. इस मामले में तीन आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया था. इनके पास से 7 आधुनिक पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी.
जानकारी के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए उससे बातचीत करते थे. इसके जरिए भारत के अटारी सेक्टर में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी. हथियारों को पहले से तय जगहों पर गिराया जाता था, जहां से आरोपी उन्हें उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाते थे.
यह भी पढ़ें
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें