जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाराष्ट्र में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई अन्य घायल, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में चंदशाली घाट पर एक वाहन खाई में गिर गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. वाहन में सवार सभी यात्री अस्तंबा देवी के मंदिर से दर्शन कर घर को लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन चालक ने चढ़ाई के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया और उसके बाद वाहन खाई में गिर गया.

महाराष्ट्र में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई अन्य घायल, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी
Advertisement

शनिवार को महाराष्ट्र में एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग अस्तंबा देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर चंद्रशाली घाटी पर एक खाई में गिर गया. हादसे में कई अन्य के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है. इस घटना की सूचना महाराष्ट्र पुलिस ने दी है. 

महाराष्ट्र में वाहन के खाई में गिरने से 8 की मौत 

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में चंदशाली घाट पर एक वाहन खाई में गिर गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. वाहन में सवार सभी यात्री अस्तंबा देवी के मंदिर से दर्शन कर घर को लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन चालक ने चढ़ाई के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया और उसके बाद वाहन खाई में गिर गया. पुलिस ने बताया कि यह खाई काफी गहरी थी. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोग निकलकर बाहर गिर पड़े, जिसकी वजह से वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह काफी खतरनाक है और यहां पर चढ़ाई काफी रिस्की है. कई जगहों पर खड़ी चढ़ाई है, इसलिए हादसे का डर हमेशा बना रहता है. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इसके अलावा बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. 

चीख-पुकार से गूंजी घाटी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने प्रियजनों को ढूंढने के लिए खाई में उतर गए. किसी ने घायल यात्रियों को पानी पिलाया, तो किसी ने पुलिस को फोन किया. राहत दल के पहुंचने तक कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है.

कौन हैं अस्तंबा देवी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि अस्तंबा देवी मंदिर को लेकर गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों में एक अलग मान्यता है. बताया जाता है कि यहां आदिवासी समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है. दोनों ही राज्यों से भारी संख्या में लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें