जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

2 बुलडोजर, 1 क्रेन और महज 2 घंटे का ऑपरेशन...संभल में अवैध रूप से बनी मस्जिद जमींदोज, 'आई लव मोहम्मद' के झंडे भी मिले

यूपी के संभल में अवैध रूप से बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर बड़ा एक्शन हुआ है. प्रशासन ने इसे दो बुलडोजर और एक क्रेन की मदद से एक घंटे के अंदर गिरा दिया. ख़बर के मुताबिक यह मस्जिद कब्रिस्तान के लिए आरक्षित एक जमीन के एक हिस्से पर अवैध रूप से बनाई गई थी.

Author
07 Jun 2026
( Updated: 08 Jun 2026
04:37 PM )
2 बुलडोजर, 1 क्रेन और महज 2 घंटे का ऑपरेशन...संभल में अवैध रूप से बनी मस्जिद जमींदोज, 'आई लव मोहम्मद' के झंडे भी मिले
Image Source: IANS Screengrab
Advertisement

यूपी के संभल में योगी सरकार का अवैध रूप से बनी मस्जिद पर बुलडोजर चला है. जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढाह दिया है. इस कार्रवाई के तहत कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर बनी कसेरुआ गांव स्थित मुस्तफा कादरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. ये पूरी कार्रवाई करीब दो घंटे चली, जिसमें दो बुलडोजर और एक क्रेन की मदद से मस्जिद को गिरा दिया गया. पुलिस ने इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था और घटनास्थल के इर्द-गिर्द करीब 4 थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी.

संभल में अवैध रूप से बनी मस्जिद जमींदोज, संवेदनशील पोस्टर भी मिले

आपको बताएं कि पुलिस और प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और कुछ झंडे भी मिले, जिसका कि वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसे किसने छपवाए, ये किस फिरके के हैं और इसे मस्जिद में किसने रखे.

ज्ञात हो कि यूपी के बरेली सहित कई इलाकों में इसी तरह के I Love Mohammed वाले पोस्टर छपवाने, टांगने को लेकर बवाल हो चुका है और एक तौकीर रजा के प्रदर्शन ने बड़ा कानूनी और सियासी रंग ले लिया था. जिसके बाद से पुलिस इस तरह की किसी भी हरकत को गंभीरता से ले रही है ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े.

Advertisement

जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अंकित खंडेलवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जिले में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे लगातार हटाए जा रहे हैं. इसी क्रम में, 'कब्रिस्तान' की जमीन पर अवैध कब्‍जे को लेकर एक शिकायत मिली थी."

उन्होंने बताया कि तहसीलदार कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर अवैध कब्‍जे को हटाने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में अपील दायर की गई थी. सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि मस्जिद सार्वजनिक जमीन पर बनी थी और अवैध थी. इसलिए, इसे गिराना जरूरी था.

डीएम खंडेलवाल ने यह भी कहा, "इस प्रक्रिया के तहत, हम डिमोलिशन की कार्रवाई कर रहे हैं. हमने निरीक्षण भी किया और कुछ पोस्टर पाए. उनमें से एक पर 'आई लव मोहम्मद' लिखा था. कुछ झंडे भी मिले हैं. आगे की जांच की जा रही है."

SP केके बिश्नोई ने कई 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर की पुष्टि

Advertisement

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी पुष्टि की कि पुलिस को घटनास्थल पर 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और कुछ झंडे मिले हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम देखेंगे कि ये झंडे किसी देश या धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं या नहीं, और इन्हें छपवाने में शामिल लोगों के बारे में भी जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल पर चार पुलिस थानों के जवानों को तैनात किया गया है. उप-जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) निधि पटेल ने बताया कि मस्जिद के मैनेजर पर 1,12,800 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मस्जिद के मैनेजर तहसीलदार के सामने पेश हुए थे, लेकिन उन्होंने कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं जताई. मामले में वही पेश हुए थे, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया गया है."

इलाके में अब भी एहतियातन सरक्षाबल मौजूद!

Advertisement

वहीं, एक स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया कि अदालत में उनकी बात ठीक से नहीं सुनी गई. उन्होंने कहा कि हमें एकतरफा आदेश मिला और उसी के आधार पर हमारी मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की गई. यह आदेश हमारी बात सुने बिना ही जारी कर दिया गया. हमारी तरफ से एक भी बात नहीं सुनी गई. हमें इस मामले में सुनवाई के लिए तारीख मिली थी और उसी दिन आदेश भी सुना दिया गया.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में गरजा बुलडोजर...25 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जाकर बनाया गया अवैध मदरसा ध्वस्त, CM योगी के निर्देश पर ताबड़तोड़ एक्शन

फिलहाल मस्जिद के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद इलाके में एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है. ये कार्रवाई शनिवार को हुई.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें