जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"मैं बहुत शर्मिंदा हूं..." PM मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी पूरे देश से माफी

Jantar Mantar Protest: लड़की ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे अपनी कही हुई बातों पर बहुत पछतावा है और वह इस गलती के लिए शर्मिंदा है. उसने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी और भविष्य में वह ऐसी किसी भी तरह की बात नहीं करेगी.

Author
01 Aug 2026
( Updated: 01 Aug 2026
01:22 PM )
"मैं बहुत शर्मिंदा हूं..." PM मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी पूरे देश से माफी
Image Source: X/Chota Don/ IANS
Advertisement

Viral Video: जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने अब माफी मांग ली है. लड़की ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे अपनी कही हुई बातों पर बहुत पछतावा है और वह इस गलती के लिए शर्मिंदा है. उसने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी और भविष्य में वह ऐसी किसी भी तरह की बात नहीं करेगी. लड़की ने वीडियो में बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां पर प्रोटेस्ट हो रहा था. मैंने वहां कोक पी, वहां बहुत सारे ग्रुप्स बने हुए थे, जो प्रधानमंत्री जी को गालियां दे रहे थे.लड़की ने कहा कि वह भी वहां मौजूद लोगों की बातों में आ गई और भावनाओं में बहकर उसने ऐसी बातें कह दीं, जिनके लिए उसे अब पछतावा हो रहा है..

"मैं सिर्फ 15 साल की हूं, मुझे अपनी गलती का एहसास है"

लड़की ने वीडियो में कहा कि मैं अभी मात्र 15 साल की हूं, मैंने जो किया वो माफी के लायक नहीं है. मैंने बहुत गंदी बातें बोली हैं. लेकिन ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी. उसने माना कि उसके द्वारा कही गई बातें उचित नहीं थीं और इसके लिए वह माफी मांगती है. उसने कहा, "मैंने बहुत गलत बातें बोली हैं. मुझे इसका अफसोस है. यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी. आगे से मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगी." लड़की ने पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही हू.

'जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं, फिर भी मैं माफ करना चाहता हूं' - इंस्टा वीडियो में भावुक हुए PM मोदी

मामले में दर्ज हुई जीरो FIR, जांच दिल्ली पुलिस को सौंपी गई

Advertisement

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नोएडा के एक पुलिस स्टेशन में प्रधानमंत्री के खिलाफ लड़की की टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई. नोएडा पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दर्ज की, जिसे बाद में नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया गया.
शिकायतकर्ता का कहना था कि लड़की की टिप्पणियों से प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे अशांति फैल सकती है तथा सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है.

लड़की ने बताई प्रदर्शन में पहुंचने की वजह

लड़की का कहना है कि वह अपनी मां के साथ रहती है और पढ़ाई करती है. उसके मुताबिक, वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंची थी. उसने दावा किया कि वहां मौजूद लोगों की बातों से प्रभावित होकर उसने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया.
अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. फिलहाल लड़की ने वीडियो के जरिए अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही है. 

Advertisement

"बच्चे गलती करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारने का मौका भी मिलना चाहिए"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नई रील साझा की, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नाराजगी से ज्यादा समझदारी और संवेदनशीलता दिखाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बचपन और युवावस्था में अक्सर गलतियां हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब किसी को सही दिशा भी दिखाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि समाज में इस घटना को लेकर जो गुस्सा है, उसे वह अच्छी तरह समझते हैं. खासकर जब बेटियों के मुंह से ऐसी भाषा सुनाई देती है तो लोगों को सांस्कृतिक झटका लगता है. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोगों से अपील की कि इन युवाओं को केवल दोषी मानने के बजाय उन्हें अपनाकर सही रास्ता दिखाया जाए. उनके अनुसार ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही दिशा देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है.

 

 

यह भी पढ़ें

Input -IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें