'वी आर ऑल सो लकी...', PM मोदी के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, BRICS समिट में दिखा गजब का क्रेज
BRICS समिट से पहले भारत मंडपम में PM मोदी से विदेशी प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. इस दौरान महिला प्रतिनिधियों में पीएम मोदी के साथ तस्वीर लेने को लेकर खासा उत्साह दिखा.
Follow Us:
BRICS Summit 2026: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शनिवार से शुरू होने वाले इस अहम आयोजन के लिए दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान एक दिलचस्प और अनौपचारिक पल भी देखने को मिला, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को बताने के लिए काफी है.
PM मोदी के साथ फोटो के लिए दिखा उत्साह
प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने को लेकर महिला प्रतिनिधियों में खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम स्थल पर कुछ प्रतिनिधियों ने आगे बढ़कर पीएम मोदी से साथ में फोटो लेने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया और उनके साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी वहां से गुजरते दिखाई दिए.
यह भी पढ़े: BRICS Business: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत ने किए अहम प्रयास
महिला प्रतिनिधि ने PM मोदी किया आग्रह
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इस पूरे पल की झलक देखने को मिली. वीडियो में कार्यक्रम के बाद बैकड्रॉप के पास महिला प्रतिनिधियों का एक समूह नजर आता है. इनमें से एक प्रतिनिधि पीएम मोदी से पूछती हैं, 'कैन वी हैव अ पिक्चर'. प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए उनके आग्रह को स्वीकार करते हैं. इसके बाद प्रतिनिधियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई देती है और कैमरे तथा मोबाइल फोन से इस यादगार पल को कैद करने की होड़ लग जाती है.
'यू आर सो लकी... फिर मिला दिलचस्प जवाब
तस्वीर के दौरान एक महिला प्रतिनिधि उत्साह में कहती हैं, 'यू आर सो लकी'. इस पर दूसरी प्रतिनिधि तुरंत जवाब देती हैं, 'वी आर ऑल सो लकी'. इस छोटे से संवाद ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया. यह पल BRICS जैसे औपचारिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन के बीच नेताओं और प्रतिनिधियों के बीच नजर आने वाली सहजता की भी झलक देता है.
When the BRICS moment comes with a photo op! 📸🇮🇳
BRICS delegates gather around PM @narendramodi for a memorable picture.#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #MEAIndia pic.twitter.com/6evCv7kFJ8— MyGovIndia (@mygovindia) September 11, 2026Advertisement
BRICS समिट के पहले दिन PM मोदी का शेड्यूल
पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त रहने वाला है. सुबह 10 बजे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक प्रस्तावित है. इसके बाद 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात होगी. सुबह 11:30 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ बैठक का कार्यक्रम है.
यह भी पढ़े: क्यों बनाया गया था BRICS? कैसे चार देशों का समूह बना 11 देशों का बड़ा मंच, जानें पूरी कहानी
भारत मंडपम में होंगी अहम बैठकें
यह भी पढ़ें
दोपहर 2 बजे BRICS सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे. इसके बाद 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को सुदृढ़ बनाना' विषय पर बंद सत्र होगा. शाम 4:25 बजे प्रधानमंत्री 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी का दौरा करेंगे. शाम 5:05 बजे नेताओं का फैमिली फोटो होगा. इसके बाद शाम करीब 5:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है. ऐसे में BRICS का यह दिन कूटनीति के साथ कई यादगार पलों का गवाह बन सकता है.