हरियाणा सीएम नायब सैनी ने एआई समिट हंगामे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. राज्यपाल ने सदन को संबोधित किया. 11 वर्षों के अंदर पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब दिखाई नहीं देगा.
Follow Us:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया.उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को सलाह दी है कि वे राहुल गांधी का किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाए, क्योंकि उनके पास कोई विजन नहीं है. वे सिर्फ भारत को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं.
एआई समिट में हंगामे पर नाराजगी
चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि देश को शर्मिंदा और अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है. कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करती रहती है .उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में हंगामा किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है.
‘देश को नीचा दिखाने’ का आरोप
नायब सैनी ने कहा कि एआई समिट हो रहा है, जहां काफी संख्या में प्रबुद्धजन हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान इस प्रकार की नीच हरकत करना बिल्कुल शर्मनाक है. कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं ने कपड़े निकालकर दौड़ लगाई और देश को अपमानित किया. इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश को हर मोर्चे पर अपमानित करने का काम किया है. हमारी बहादुर सेना एयर स्ट्राइक करती है तो राहुल गांधी सबूत मांगते हैं. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है. कांग्रेस भारत को दुनिया के अंदर नीचा दिखाने का काम कर रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. यह सिर्फ भारत का अपमान नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का अपमान है.
बजट सत्र और सरकार की उपलब्धियां
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. राज्यपाल ने सदन को संबोधित किया. 11 वर्षों के अंदर पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब दिखाई नहीं देगा. भाजपा सरकार ने आम व्यक्ति के जीवन को सरल करने का काम किया.गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम किया. युवाओं को रोजगार और किसानों को फसल का पूरा मूल्य दिया गया. आयुष्मान योजना तक स्वास्थ्य के सेक्टर में लाभ. 11 वर्षों में गांव की तस्वीर बदलने का काम हमारी सरकार ने किया.
कांग्रेस पर फिर निशाना
यह भी पढ़ें
कांग्रेस को अपना कार्यकाल देखना चाहिए, जब लोगों को बहुत परेशानी होती थी, इसीलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया.कांग्रेस को सरकार की उपलब्धियां नहीं दिखाई देती हैं, क्योंकि आंखों पर मोटा चश्मा लगा हुआ है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें