जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘यह बहुत भयानक है, हमें सोचने की जरूरत…’, जमुई कांड पर भड़कीं प्रियंका गांधी, केंद्र और राज्य सरकार से की बड़ी मांग

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
04:41 PM )
‘यह बहुत भयानक है, हमें सोचने की जरूरत…’, जमुई कांड पर भड़कीं प्रियंका गांधी, केंद्र और राज्य सरकार से की बड़ी मांग
Image Source- IANS
Advertisement

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भयानक बताया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो बड़ी योजनाओं की बात करने का कोई मतलब नहीं है. 

वायनाड पहुंची कांग्रेस सांसद से जब मीडिया ने जमुई की घटना के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत भयानक है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. महिलाओं के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है. पहले भी यह असुरक्षित था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है.

सरकार से कर दी ये मांग 

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है. इसलिए यह एक ऐसी बात है जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है. राज्य सरकारों और केंद्र को इस बारे में सोचना होगा कि वे कैसे यह सुनिश्चित करेंगी कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें. 

प्रियंका गांधी का बयान ऐसे समय में आया है, जब जमुई में छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. यह घटना शनिवार देर शाम जमुई जिले के मडवा पहाड़ इलाके में हुई, जहां एक नाबालिग छात्रा को युवकों के एक समूह ने रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की. FIR के अनुसार, छात्रा के साथ मौजूद एक छात्र की पिटाई भी की गई. 

जमुई कांड का Video वायरल होने के बाद मचा बवाल 

Advertisement

यह मामला तब सामने आया, जब रविवार शाम को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया. 

वारदात 19 सितंबर की है, जब स्कूल छात्रा अपने दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही थी. इस दौरान कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. इस दौरान बदमाश छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स को छूते हैं, वह बचने के लिए भागती है, तो पीछा करते हुए फिर से छूते हैं. इस दौरान उसका दोस्त बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान किया जाता है. बदमाशों ने छात्रा को गोद में उठाने की कोशिश भी की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के साथ-साथ देशभर में बिहार की कानून व्यवस्था पर गुस्सा फूटा. विपक्ष ने भी सम्राट सरकार को घेरा. इस मामले में बिहार महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. 

पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को किया अरेस्ट 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जमुई पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में गमछा पहने जो युवक दिख रहा था, वह नंदन यादव था. नंदन यादव के साथ हरेराम को भी अरेस्ट किया गया है. 

ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि कंटेंट फैलाने से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कई प्लेटफॉर्म पर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, चकमा देने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी सम्राट सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बिहार के जमुई का वीडियो बेहद परेशान करने वाला है. उन्होंने लिखा, इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह ‘संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है. ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है. जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है.’

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें