×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गुलजार-ए-रजा फंडिंग: देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में बड़ा खुलासा, 4 करोड़ रुपए के लेन-देन की एटीएस जांच जारी

फडणवीस ने आगे कहा कि विदेशों की कुछ विवादित संस्थाओं से फंडिंग मिलने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित सभी खातों को सील कर दिया गया है. अब तक हुए सभी वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
08:45 PM )
गुलजार-ए-रजा फंडिंग: देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में बड़ा खुलासा, 4 करोड़ रुपए के लेन-देन की एटीएस जांच जारी
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में ‘गुलजार-ए-रजा’ फंडिंग मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘दावते इस्लामी’ नाम की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा इस संगठन से जुड़े एक खाते में करीब 25 लाख रुपए जमा किए गए थे. उन्‍होंने बताया कि एटीएस इस मामले की जांच कर रही है. 

जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अब तक चार खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि कुछ राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाली गई थी, जिसकी विस्तृत जांच जारी है.

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान 18,573 दानदाताओं ने चार जिलों में रखे गए करीब 400 ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से यह फंड जमा किया. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सभी दानदाताओं की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है. जिन लोगों ने चेक या अन्य माध्यमों से धनराशि दी है, उनकी पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है, ताकि फंडिंग के स्रोतों की पूरी तरह से पुष्टि की जा सके.

Advertisement

एटीएस की समानांतर जांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में एक नया एंगल सामने आने के बाद एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने भी समानांतर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि ‘गुलजार-ए-रजा’ के माध्यम से जमा किए गए करीब चार करोड़ रुपए का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया गया हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

फडणवीस ने आगे कहा कि विदेशों की कुछ विवादित संस्थाओं से फंडिंग मिलने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित सभी खातों को सील कर दिया गया है. अब तक हुए सभी वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि धन का उपयोग किन-किन गतिविधियों में किया गया. एटीएस भी इस मामले के अन्य पहलुओं को लेकर अलग से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें