जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, आखिर होर्मुज पर क्या रणनीति बनाई?

जंग के बाद ये पहला मौका है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी के बीच सीधी बातचीत हुई है.

Author
24 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
12:33 PM )
ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, आखिर होर्मुज पर क्या रणनीति बनाई?
Advertisement

ईरान-अमेरिका में भीषण जंग और मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण हालातों के बीच PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. दोनों की ये बातचीत फोन पर हुई है. भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी पुष्टि की है. 

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों वैश्विक नेताओं ने होर्मुज को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट तनाव पर भी चर्चा हुई. 

जंग के बाद पहली बार ट्रंप और मोदी की बातचीत 

28 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका के साथ ईरान पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत सेना के टॉप कमांडर और लीडर मारे गए. इसके बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के देशों से अमेरिका पर मिसाइलें दागीं. 

जंग के बाद ये पहला मौका है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी के बीच सीधी बातचीत हुई है. माना जा रहा है ट्रंप के साथ बातचीत में PM मोदी ने भारत के लिए होर्मुज की अहमियत के बारे में बताया है. ऐसे में दोनों के बीच होर्मुज पर कोई रणनीति बननी तय माना जा रहा है. 

Advertisement

इस बीच खबर ये भी है कि अमेरिका ने बातचीत के लिए ईरान को प्रस्ताव भेजा है. हालांकि ये प्रस्ताव तेहरान और वॉशिंटन के बीच डायरेक्ट नहीं बल्कि मध्यस्थ देशों के जरिए भेजा गया है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. ट्रंप ने कहा था, होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के बड़े पावर प्लांट पर हमला किया जाएगा. हालांकि ट्रंप की धमकियों पर ईरान ने दो टूक कहा था, यह अभियान जीत तक जारी रहेगा. वह ट्रंप से डरकर पीछे हटने वाला नहीं है. 

मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में PM मोदी ने जताई थी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष और LPG संकट को लेकर लोकसभा के बाद राज्यसभा में संबोधित किया. जिसमें उन्होंने हालातों पर चिंता जताई. PM मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है. 

यह भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो भारतीय LPG जहाजों की सुरक्षित रवानगी, जल्द होगी वतन वापसी

Advertisement

PM मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि होर्मुज को लेकर बातचीत लगातार जारी है. भारत के लिए यह चिंता का विषय है. इस संबोधन के बाद PM मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत कई मायनों में अहम हो जाती है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें